{"_id":"670d1d71658323f2290597f3","slug":"software-engineer-murdered-after-keeping-liquor-in-his-scooter-and-refusing-to-drink-it-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2213868-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: शराब पीने से रोका तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कर दी हत्या, पसली और जांघ में चाकू से किए तीन वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: शराब पीने से रोका तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कर दी हत्या, पसली और जांघ में चाकू से किए तीन वार
Mon, 14 Oct 2024 07:20 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 07:20 PM IST
सार
जबलपुर में दशहरा पर घूमकर लौट रहे 42 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार सुबह करीब तीन बजे की है। जब युवक बाइक से घर पहुंचा था, उसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसे चाकू मार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर जिले में स्कूटी में शराब रखकर पीने से मना करने पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर आधा दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किए। पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चारो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घमापुर थाना प्रभारी सतीष कुमार अंधवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कांच घर निवासी नवीन शर्मा उम्र 42 साल सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह अपने दोस्त के साथ कांच घर का दशहरा देखने के लिए लगभग रात नौ बजे निकला था। युवक व उसका दोस्त ने लगभग तीन बजे तक भंडारा बांटा था। सॉफ्टवेयर इंजीनियर घर जाने के लिए अपनी स्कूटी उठाने गया तो देखा कि चार युवक उसकी गाड़ी में शराब के पैग बनाकर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
स्कूटी से शराब हटाने के बात पर उसका चारो युवकों से विवाद हो गया। आरोपी युवक ने उस पर चाकू से लगभग आधा दर्जन वार किए। घटना के बाद चारो युवक फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने के बाद चारो आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस आरोपी युवकों के पूछताछ कर रही है, जिसका कारण उनके नामों को खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
