फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Satta Ka Sangram: Debate broke out on the issue of development between Congress and BJP leaders in Jabalpur.

Satta Ka Sangram: कांग्रेस ने छेड़ा विकास का मुद्दा, BJP ने गिनाए काम, बोले-जानकारी रखें तो सभी विषयों की रखें

Sat, 13 Apr 2024 06:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ आज शनिवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में है। शनिवार सुबह चाय पर चर्चा के साथ इसकी शुरुआत हुई। चर्चा में मतदाता के मन का मिजाज जाना गया। इसके बाद दोपहर एक बजे युवाओं से चर्चा हुई। इसके बाद अब शाम पांच बजे राजनीतिक दलों के साथ जबलपुर के विकास पर मंथन किया गया। 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Debate broke out on the issue of development between Congress and BJP leaders in Jabalpur.
जबलपुर में सत्ता का संग्राम में चर्चा करते पार्टी नेता और कार्यकर्ता।। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 13 अप्रैल को मध्य प्रदेश के जबलपुर में पहुंचा। ये सीट पिछले तीन दशकों से भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है। इस बार यहां क्या समीकरण है, क्या स्थिति है, यहां का हालचाल लेकर हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखने का प्रयास कर रहे हैं। यहां हम जानने का प्रयास कर रहे हैं कि मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। दिन में आम लोगों से चर्चा के बाद शाम को राजनीतिक दलों के नेताओं से विकास और रोजगार के मुद्दों पर बात की गई।
विज्ञापन


कांग्रेस छात्र संगठन के कार्यकर्ता राहुल ने कहा कि हमरा सबसे पहला काम युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने का रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां सरकारी संस्थान, व्हीकल फैक्ट्री सहित और कई फैक्ट्रियां हैं, जिनमें कांग्रेस के समय में 25 हजार से ज्यादा कर्मचारी होते थे और आज भाजपा के समय में तीन हजार से कम कर्मचारी बचे हैं। हमारी प्राथमिका सबसे पहले युवाओं को रोजगार देने की रहेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता संदीप जैन ने कहा कि भाजपा विकास के नाम एयरपोर्ट का हवाला दे रही है लेकिन इनको नहीं पता कि यहां से कितनी उड़ाने प्रतिदिन हो रही हैं। मैं आपको बताता हूं। यहां दिल्ली की मात्र दो फ्लाइट ही हैं। तीसरी उड़ान मुंबई से शुरू हुई थी जो बंद हो गई। वहीं चेन्नई की उड़ान भी बंद कर दी गई। यहां रोजगार वैसा ही है जैसे यहां आईटी पार्क तो बना है पर यहां कोई कंपनी नहीं है। वैसे ही यहां एयरपोर्ट तो है लेकिन फ्लाइट नहीं हैं। इनका विकास सिर्फ कागजों में ही धरातल पर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि जब आप ही अपने प्रदेश की निगेटिव मार्किंग करेंगे तो बाहर से आने वाली कंपनी भी डरने लगती है, सोचती है अरे हम कहां जा रहे हैं। इसलिए विपक्ष और सभी को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विकास की बात करें तो इस प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर जबलपुर में बन रहा है। इस देश की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी रिंग रोड की कनेक्टिविटी जबलपुर से है। आज आपको स्टेशन जाकर देखना चाहिए तब पता चलेगा कि क्या विकास हुआ। पहले यहां से कितनी ट्रेनें थी और अब कितनी ट्रेनें ये पता कर लीजिए विकास का पता चल जाएगा। नैरोगेज खत्म करके ब्रॉड गेज किया गया। इसलिए जानकारी रखें तो सारे विषयों की रखें। बात करें तो सारे विषयों की बात करें, तो अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed