फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Regional Industry Conclave: Taj Group will open hotels in Indore and Gwalior

Regional Industry Conclave: ताज ग्रुप इंदौर और ग्वालियर में खोलेगा होटल, पीपीपी मोड से चलेंगे टूरिज्म के होटल

Sat, 20 Jul 2024 07:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 20 Jul 2024 07:24 PM IST
सार

Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए बड़े निवेश की घोषणाएं हुई हैं। जबलपुर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान ताज ग्रुप ने इंदौर में होटल ताज और होटल विवांता खोलने की घोषणा की है। ग्वालियर में भी विवांता होटल खुलेगा।

विज्ञापन
Regional Industry Conclave: Taj Group will open hotels in Indore and Gwalior
रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान सत्कार क्षेत्र में बड़ी निवेश घोषणाएं हुई हैं। ताज ग्रुप ने इंदौर और ग्वालियर में होटल खोलने की घोषणा की है। इंदौर में ग्रुप ताज और विवांता होटल खोलेगी। ग्वालियर में भी विवांता होटल खुलने वाला है। इसके साथ-साथ मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम पीपीपी के तहत मध्य प्रदेश के कुछ होटलों का संचालन करेगा। हेरिटेज होटल के लिए जल्द ही पन्ना टाइगर रिजर्व के पास लक्ष्मीपुर पैलेस, मांडू के पास मलकाम कोठी, भोपाल में जगदीशपुर का गोंड महल और टीकमगढ़ में मोहनगढ़ का किले के लिए टेंडर बुलाए जाएंगे। इसके साथ ही होटल लेक व्यू भोपाल, टेंट सिटी, कारवां टूरिज्म, पंचमढ़ी और भोपाल में गोल्फ कोर्स का संचालन, रोपवे का संचालन पीपीपी मोड पर होगा। 

विज्ञापन

 
पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सेक्टोरल सेशन में कहा कि पिछले साल 11 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्य प्रदेश आए हैं। उज्जैन के महाकाल लोक में पांच करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। प्रदेश में श्री राम पथ गमन निर्माण के लिए चित्रकूट सहित भगवान श्री राम के वन गमन से संबंधित 23 स्थानों को चिह्नित कर पर्यटन स्थल के रूप में  विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में 12 राष्ट्रीय उद्यान, 25 अभयारण्य, सात टाइगर रिजर्व, 14 यूनेस्को विश्व विरासत स्थल (11 टेंटेटिव और तीन परमानेंट साइट) और दो ज्योतिर्लिंग का होना प्रदेश को प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक रूप से समृद्ध बनाता है।
विज्ञापन


जबलपुर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में ताज ग्रुप ऑफ होटल्स के विशाल शर्मा ने कहा कि पिछले दो महीने में वह प्रदेश के 40 प्रतिशत से अधिक पर्यटन स्थलों पर भ्रमण कर चुके हैं। यह उनके जीवन का अविस्मरणीय पल बन चुका है। प्रदेश की सुंदरता और पर्यटन गतिविधियों से प्रभावित होकर ताज ग्रुप ने ग्वालियर में विवांता और इंदौर में ताज और विवांता के होटल खोलने का निर्णय लिया है। आने वाले समय में प्रदेश के अन्य स्थलों पर भी होटल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों की सुविधा के लिए अलग से विंग
पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने मध्य प्रदेश पर्यटन नीति 2019 की विशेषताओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि निवेशकों की सुविधा के लिए अलग से विंग बनाया गया है। ई-टेंडरिंग की पारदर्शी प्रक्रिया से भूमि का आवंटन किया जाता है। 100 करोड़ से अधिक निवेश करने वाले अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट्स को सरकारी भूमि का सीधे आवंटन किया जाता है। पर्यटन नीति में होटल, रिजॉर्ट, कैंपिंग साइट, हेरिटेज होटल, क्रूस टूरिज्म, फिल्म स्टूडियो, कारवां टूरिज्म सहित 18 प्रोजेक्ट्स को शामिल किए गए हैं। 

फिल्मों की शूटिंग पर विशेष छूट 
शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में फिल्मांकन को प्रोत्साहित करने और फिल्म क्षेत्र में अधोसंरचना को बढ़ावा देने के लिए फिल्म पर्यटन नीति से विशेष प्रयास किए हैं। फीचर फिल्म पर दो करोड़ रुपये तक, वेब सीरीज और टीवी सीरीयल पर एक करोड़ रुपये तक, मध्य प्रदेश पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री पर 40 लाख रुपये तक, सिनेमा हॉल बनाने पर एक करोड़ रुपये तक, फिल्म संबंधित अधोसंरचना के विकास के लिए 90 करोड़ रुपये तक का वित्तीय प्रोत्साहन दिया जा रहा है।


निवेशकों में उत्साह
एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर और मैनेजिंग पार्टनर तनुज गर्ग ने कहा कि मैं तो फिल्म निर्माण के लिए मध्यप्रदेश आया था और यहीं का होकर रह गया। मध्य प्रदेश फिल्मांकन के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्य है। यहां प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल अनायास की फिल्मकारों को आकर्षित करते हैं। तथास्तु ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल अग्रवाल और विजन महल के डायरेक्टर संदीप विजन ने शासन की नीतियों को सराहा। पेंच जंगल कैंप के मैनेजिंग डायरेक्टर गजेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में क्रूज टूरिज्म, हॉट एयर बैलूनिंग, वाटर एडवेंचर एक्टिविटीज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed