फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Priyanka Gandhi's general meeting jabalpur Stone pelting by a group of Congress leaders

MP News: प्रियंका गांधी की आमसभा स्थल से आधा किमी दूर कांग्रेस नेताओं के गुट में पथराव, चाकूबाजी में दो घायल

Mon, 12 Jun 2023 05:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 05:22 PM IST
सार

प्रियंका गांधी की आमसभा स्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर कांग्रेस नेताओं के गुट के पथराव व चाकूबाजी की घटना सामने आई है। दो युवकों को चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi's general meeting jabalpur Stone pelting by a group of Congress leaders
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की आमसभा स्थल से लगभग आधा किलोमीटर दूर कांग्रेस नेताओं के गुट के पथराव व चाकूबाजी की घटना सामने आई है। चाकू लगने के कारण दो व्यक्तियों को चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है।
विज्ञापन


ओमती थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार के अनुसार सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे के लगभग सिविक सेंटर में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई चाकूबाजी व पथराव की घटना में दो युवकों को चोट आई है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस आरोपियों के संबंध में पतासाजी कर रही है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के बाद सिविक सेंटर स्थित एक पान की दुकान में रुके थे। कांग्रेस कार्यकर्ता अपने गले में पार्टी का कार्ड भी डाले हुए थे। इस दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया और पथराव व चाकूबाजी होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed