फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Mine collapsed while extracting murum from Poklen machine operator died

Jabalpur News: पोकलेन मशीन से मुरम निकालते समय खदान धंसी, ऑपरेटर की मौत

Sat, 26 Oct 2024 10:18 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 10:18 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में हादसा हुआ है। दरअसल, यहां पोकलेन मशीन से मुरम निकालते समय खदान धंस गई। इस दौरान पोकलेन ऑपरेटर की मौत हो गई।

विज्ञापन
Jabalpur News Mine collapsed while extracting murum from Poklen machine operator died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में पाटन थाना अंतर्गत ग्राम कुमगवां में शुक्रवार की शाम को पोकलेन मशीन से मुरम निकलते समय खदान धंस गई। इस घटना में पोकलेन ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पाटन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुमगवां में संतोष गौंड़ निवासी गोटेगांव का खदान में पोकलेन मशीन चलाते हुए मुरम निकाल रहा था। इस दौरान खदान का एक बड़ा हिस्सा भर-भराकर मशीन पर आ गिरा, जिसकी चपेट में आकर ऑपरेटर दब गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से निकाला गया। इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते खनिज और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। सूत्रों के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य मनोहर सिंह के नाम पर ग्राम कुमगवां में मुरम की खदान आवंटित है। पुलिस और खजिन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के बाहर यात्री की हत्या
जबलपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन प्लेटफ\र्म छह के बाहर एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। युवक अपने भांजे को खाने की वस्तु दिलाने के लिए स्टेशन से बाहर आया था। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गये। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू खंडाते से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रभान रैदास उम्र 28 वर्ष निवासी बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह गुजरात में एक साड़ी फैक्ट्री में कार्य करता है। वह अपने 15 वर्षीय भांजे के साथ दfवाली मनाने बांदा स्थित अपने घर जा रहा था। जबलपुर पहुंचने के बाद उसने माढोताल स्थित अपने भाई को मिलने के लिए बुलाया था। भांजे को लगभग साढ़े पांच बजे भूख लगी तो वह उसे लेकर स्टेशन के बाहर आ गया। इस दौरान उसका स्टेशन के बाहर दो मोटर साइकिल में खडे चार युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया।


इस दौरान युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए डायल 100 से अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवकों के संबंध में पताजासी प्रारंभ कर दी है। पुलिस को आरोपी युवकों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आरोपियों की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed