{"_id":"66116151696558ceea000754","slug":"pm-modi-road-show-pm-modi-road-show-in-jabalpur-on-sunday-elaborate-security-arrangements-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Road Show: जबलपुर में रविवार को PM मोदी का रोड शो, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Road Show: जबलपुर में रविवार को PM मोदी का रोड शो, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
Sat, 06 Apr 2024 08:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:21 PM IST
सार
PM Modi Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो कल यानी रविवार को जबलपुर में होगा। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार को जबलपुर में भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे के समर्थन में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की है। एक घंटे की रोड शो के दौरान सुरक्षा की कमान 20 आईपीएस अधिकारी तथा तीन हजार जवान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री का रोड शो शाम छह बजे सरदार भगत सिंह चौक से प्रारंभ होगा। रोड शो 1.2 किलोमीटर लंबा होगा और छोटी लाइन फाटक में समाप्त होगा। प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए एक घंटा का समय निर्धारित किया गया है। रोड शो के सुरक्षा व व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। सड़क पर हर पांच मीटर की दूरी पर एलईडी बल्ब लगाये गये हैं। इसके अलावा पुरानी बिल्डिंग को कपड़ों से ढक दिया गया है। रूट के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई है। बैरिकेट के अंदर सुरक्षा तथा बाहर जनता रहेगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री का काफिला जिस मार्ग से निकलेगा, उसे नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा 15 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन उड़ाना भी प्रतिबंधित है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 20 आईपीएस अधिकारी तथा 3000 जवान लगाये गये हैं। भाजपा भी प्रधानमंत्री के आगमन तथा रोड-शो के प्रति उत्साहित हैं। भाजपा के नेता रोड-शो में शामिल होने के लिए लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित कर रहे हैं।
