फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur number of dengue victims has crossed two hundred recovery is taking more time variant being strong

Jabalpur News: डेंगू पीड़ितों की संख्या दो सौ के पार, वैरिएंट स्ट्रांग होने से रिकवरी में लग रहा अधिक समय

Fri, 13 Sep 2024 10:22 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2024 10:22 PM IST
सार

सरकारी आंकड़े में भले ही आधिकारिक तौर पर डेंगू पीड़ित व्यक्तियों की संख्या दो सौ है, परंतु शासकीय व प्राइवेट अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं। अस्पताल में पलंग तक उपलब्ध नहीं हैं। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन
Jabalpur number of dengue victims has crossed two hundred recovery is taking more time variant being strong
डेंगू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू का वैरिएंट स्ट्रांग होने के कारण पीड़ित मरीज को रिकवरी में अधिक समय लग रहा है। शासकीय आंकड़ों के अनुसार डेंगू से पीड़ित मरीजों के संख्या दो सौ से पार हो गयी है। वास्तविकता में शासकीय व निजी अस्पताल पीड़ित मरीजों से भरे हुए हैं।

विज्ञापन


सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार तक डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 197 तक पहुंच गई है। शुक्रवार का आंकड़ा देर रात तक प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि अधिकारिक तौर पर अभी तक एक भी व्यक्ति की डेंगू से मौत नहीं हुई है। डेंगू पीड़ित चार संदिग्ध व्यक्तियों की मौत के संबंध में उनका कहना था कि मैक-एलिसा टेस्ट नहीं हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में डेंगू का खतरा प्रतिवर्ष रहता है। पिछले बार की तुलना में इस बार मरीजों की प्लेट्स में गिरावट की संख्या कम है। इस वर्ष मरीजों को रिकवरी में अधिक समय पर लगने पर उनका कहना था कि वायरस अपना रूप बदलता है। वैरिएंट समय के साथ खुद को स्ट्रांग कर लेता है। वैरिएंट स्ट्रांग होने के कारण मरीजों को रिकवर करने में अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी आंकड़े में भले ही आधिकारिक तौर पर डेंगू पीड़ित व्यक्तियों की संख्या दो सौ है, परंतु शासकीय व प्राइवेट अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं। अस्पताल में पलंग तक उपलब्ध नहीं हैं। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed