{"_id":"645d3156accf480e26090c36","slug":"narsingpur-murder-of-a-young-man-by-entering-the-house-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narsinghpur: घर में घुसकर युवक की हत्या, अधिया में खेती लेने के विवाद में सात लोगों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narsinghpur: घर में घुसकर युवक की हत्या, अधिया में खेती लेने के विवाद में सात लोगों ने किया हमला
Thu, 11 May 2023 11:49 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 11:49 PM IST
सार
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थानांतर्गत ग्राम राखीभैंसा में दरम्यानी रात सात आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है तथा अन्य की सरगर्मी से तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थानांतर्गत ग्राम राखीभैंसा में दरम्यानी रात सात आरोपियों ने घर में घुसकर फरसा, बके से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक पूर्व में आरोपियों के पास काम करता था। उसके द्वारा स्वतंत्र रूप से अधिया में खेती लेने से वह उससे रंजिश रखते थे।
एसडीओपी गोटेगांव भावना मरावी के अनुसार ग्राम राखीभैंसा निवासी नितिन पटेल पहले इंद्र पटेल व महेन्द्र पटेल के पास काम करता था। वह जिस जमीन को अधिया में लेकर खेती करते थे, उसे नितिन ने स्वतंत्र रूप से अधिया में ले लिया था। जिसके कारण इंद्र पटेल व महेन्द्र पटेल नितिन से रंजिश रखते थे। इसके अलावा उनका नितिन पर कुछ कर्ज भी था।
आपसी रंजिश के कारण इंद्र पटेल व महेन्द्र पटेल सहित सात आरोपी दीवार फांदकर नितिन के घर में घुसे। आरोपियों ने घर के बाहर सो रहे नितिन पर फरसे, बके सहित अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। नितिन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है तथा अन्य की सरगर्मी से तलाश जारी है।