फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP Road Accident Hiva vehicle overturned on auto in Jabalpur seven people died CM announced compensation

MP Road Accident: जबलपुर में ऑटो पर पलटा हाइवा वाहन, सात लोगों की मौत, सीएम ने मुआवजे का एलान किया

Wed, 18 Sep 2024 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 18 Sep 2024 08:55 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा एक यात्रियों से भरे ऑटो पर पलट गया। घटना में अभी तक सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन
MP Road Accident Hiva vehicle overturned on auto in Jabalpur seven people died CM announced compensation
पलटा हाइवा वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले के मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम लुंगी में हुई हृदय विदारक सड़क दुर्घटना में सात व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 11 व्यक्ति घायल हो गए। ओवरटेक कर आगे जा रहे डंपर में लोडिंग ऑटो फंस गया। डंपर ऑटो को लगभग 100 मीटर तक अपने साथ घसीटते हुए ले गया। इसके बाद माल वाहक और डंपर सड़क किनारे नाली में पलट गए। लोडिंग ऑटो पर डंपर पलटने के कारण सात लोगों की दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

मझगवां थाना प्रभारी डी गौड़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर के रहवासी मजदूरी के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे मालवाहक ऑटो क्रमांक एमपी-20 एलबी-0237 में सवार होकर जा रहे थे। ग्राम लुंजी के समीप पीछे से आ रहे डंपर क्रमांक एमपी-53 एचए-1986 ने मालवाहक ऑटो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस बल तथा ग्रामीण घटना स्थल में पहुंच गए थे। उन्होंने ऑटो में फंसे लोगों को वाहन से निकाला। घटना में घायल 11 लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीहोरा शासकीय अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


इनकी हुई मौत

  • शोभाराम पिता छोटू उम्र 35 वर्ष
  • उषा बाई पति कोठारी आदिवासी उम्र 50
  • शिवा कोल पिता राजेश कोल उम्र 18 साल
  • कल्लू बाई पति शोभाराम उम्र 30 साल
  • रानू कोल पति करण उम्र 19 साल
  • करण पिता परदेशी कोल उम्र 20 साल
  • भूरा कोल पिता शोभाराम उम्र तीन साल


घायलों के नाम

  • दिलीप पिता कोठारी कोल उम्र 30 साल
  • चंद्रभाग पिता कचौली कोल उम्र 40 साल
  • कोठारी पिता घमंडी कोल उम्र 55 साल
  • कन्हैया पिता दिलीप कोल उम्र 14 साल
  • राजेश पिता हेमराम कोल उम्र 36 साल
  • राजा पिता राजेश कोल उम्र 9 साल
  • मंगो बाई पति राजेश कोल उम्र 28 साल
  • राधिका पिता राहुल कोल उम्र 7 साल
  • सरस्वती बाई पति राजेश कोल उम्र 28 साल
  • गज्जो बाई उम्र पति चंद्रभान कोल उम्र 38 साल
  • करन गोटिया पिता महेश गोटिया उम्र 24 साल


घटना में दो दंपती की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना में मृत रानू कोल पति करण उम्र 19 साल तथा करण पिता परदेसी कोल उम्र 20 साल विवाह कुछ समय पूर्व हुआ था। नवदंपती हादसे में असमय काल का ग्रास बन गए। इसके अलावा घटना में शोभाराम पिता छोटू उम्र 35 वर्ष उनकी पत्नी कल्लू बाई पति शोभाराम उम्र 30 साल तथा तीन वर्षीय बेटे भूरा कोल पिता शोभाराम की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों को छह लाख 20 हजार का मुआवजा
जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना ने घटना पर दुख व्यक्त करने हुए शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। इसके अलावा संबल योजना के तहत मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। स्थानीय विधायक संतोष सिंह बरकडे की तरफ से मृतक के परिजनों को पांच-पांच हजार की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई।


दो घंटे से अधिक लगा जाम
घटना के बाद सिहोरा-मझगवां मार्ग पर जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। एसडीओपी सिहोरा के नेतृत्व में पुलिस ने एंबुलेंस की आवाजाही के लिए रास्ता बनाया, जिससे एंबुलेंस को आवाजाही में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना सहित प्रशासन तथा पुलिस विभाग के अधिकारी ने घटना स्थल में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने अस्पताल पहुंच घायल मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने घायल व्यक्तियों से मुलाकात भी की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed