फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP Politics News: Congress Decorated Bajrang Bali’s Mace to Welcome Priyanka Gandhi in Jabalapur

MP Politics: प्रियंका के स्वागत में लगी 30 फीट की गदा, 'बजरंग बली' के सहारे कांग्रेस का हार्ड हिंदुत्व

Mon, 12 Jun 2023 11:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:05 AM IST
सार

Priyanka Gandhi in Jabalpur News : प्रियंका गांधी के आने से पहले ही जबलपुर में 30 फीट की गदा आकर्षण का केंद्र बन गई है। कांग्रेस अपने हार्ड हिंदुत्व को यहां दिखाने की कोशिश कर रहा है। इसे कमलनाथ के बजरंग बली भक्त से जोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन
MP Politics News: Congress Decorated Bajrang Bali’s Mace to Welcome Priyanka Gandhi in Jabalapur
जबलपुर दौरे पर प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद करने जबलपुर आई प्रियंका गांधी के स्वागत में लगाई गई 30 फीट की गदा आकर्षण और चर्चा का केंद्र बन गई है। कर्नाटक चुनावों में बजरंग बली का मुद्दा कांग्रेस को घेरने के लिए इस्तेमाल हुआ था। वहीं, मध्य प्रदेश में बजरंग बली के सहारे कांग्रेस भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है। आदि शंकराचार्य चौक में बजरंग बली की 30 फीट ऊंची गदा सजाई गई है। 
विज्ञापन


बजरंग बली और गदा लगाने के लिए कई मायने लगाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के मुताबिक हनुमान जी की 30-30 फुट की गदा पूरे शहर में लगाई गई है। यह न्याय के विजय का प्रतीक है। पूर्व वित्त मंत्री और पश्चिम विधानसभा से विधायक तरुण भनोत ने कहा कि भाजपा ने भगवान श्री राम के नाम का दुरुपयोग किया है। भगवान हनुमान श्री राम के अनन्य भक्त हैं। जिस तरह से उनकी गदा कर्नाटक में चली है, वह मध्य प्रदेश में भी होगा। 
विज्ञापन


दरअसल, कर्नाटक चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े बजरंग दल पर प्रतिबंध के मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बजरंग बली के नाम पर वोट मांगे थे। भाजपा के नेताओं ने बजरंग दल पर प्रतिबंध को बजरंग बली के अपमान से जोड़ा था। जबलपुर में तो बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ तक की थी। इस वजह से जबलपुर में बजरंग बली और गदा का महत्व और भी बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ का भी है महत्व
कमलनाथ को कांग्रेस हनुमान भक्त के तौर पर प्रकट कर रही है। उनके साथ ही उनके बेटे नकुल नाथ के फोटो भी आदि शंकराचार्य चौक पर लगे हैं, जहां यह बड़ी गदा लगाई गई है। केके मिश्रा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देगी। पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर देगी। साथ ही 100 यूनिट बिजली माफ होगी। 200 यूनिट का बिजली बिल हाफ होगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed