{"_id":"65ec7e0195daa23e3f04fe80","slug":"mp-news-two-youths-riding-a-bike-died-in-collision-with-a-dumper-one-seriously-injured-sent-to-jabalpur-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: डम्पर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल को जबलपुर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: डम्पर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल को जबलपुर भेजा
Sat, 09 Mar 2024 08:49 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/कटनी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 09 Mar 2024 08:49 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के कटनी में बाइक सवार दो युवकों की डम्पर की टक्कर से मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल है और उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
कटनी जिले के बरही थानान्तर्गत डम्पर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि ग्राम निवासी रामप्यारे, उम्र 21 वर्ष, रामलाल, उम्र 24 वर्ष, तथा एक अन्य युवक मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। बरही-डोकरिया मार्ग स्थित ग्राम खन्ना के पास रात लगभग 10.30 बजे डम्पर क्रमांक एमपी-19-एचए-4419 के चालक ने तेज रफ्तार वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। डम्पर की चपेट में आने से रामप्यारे तथा रामलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे बरही स्वास्थ्य केन्द्र से उपचार के लिए कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया था। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी डम्पर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
