फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Transaction of crores by opening bank account in the name of laborers

MP News: मजदूरों के नाम पर बैंक खाता खोलकर करोड़ों का ट्रांजैक्शन, मुंबई और दिल्ली की पुलिस जांच में जुटी

Wed, 21 Jun 2023 09:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 09:41 PM IST
सार

वारासिवनी स्थित एचडीएफसी बैंक में मजदूरों के नाम पर बैंक खाता खोलकर करोड़ों रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।  मामले में दिल्ली और मुंबई पुलिस छानबीन कर रही है। कुछ मजदूरों ने पुलिस में शिकायत भी की है।

विज्ञापन
MP News: Transaction of crores by opening bank account in the name of laborers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बालाघाट जिले के वारासिवनी स्थित एचडीएफसी बैंक में मजदूरों के नाम पर बैंक खाता खोलकर करोड़ों रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मुंबई की भायखला पुलिस तथा दिल्ली साइबर क्राइम की टीम जांच के लिए पहुंची तो खाताधारियों को इस बात की जानकारी लगी। खाताधारियों ने इस संबंध में वारासिवनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुबई स्थित भायखला पुलिस धारा 420, 419 आईटी एक्ट की धारा 66 सी, 6 6ई के तहत दर्ज अपराध की विवेचना के लिए वारासिवनी आई थी। मुंबई पुलिस ने कुछ युवकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की थी। दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा ने बुदबुदा ग्राम निवासी पांच युवकों को नोटिस भेजकर एचडीएफसी बैंक वारासिवनी शाखा में उनके खातों से करोड़ों रुपयों का ऑनलाइन लेन-देन किए जाने के संबंध में जवाब तलब किया है। बैंक खाते से करोड़ों रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन होने की जानकारी लगने पर खाताधारियों में हड़कंप की स्थिति मच गई। नोटिस मिलने से घबराए युवकों ने एचडीएफसी बैंक की वारासिवनी शाखा में पहुंचकर उनके खातों में किए गए लेन-देन की जानकारी मांगी तो बैंक स्टेटमेंट देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


पीड़ितों के अनुसार बैंक में सेल्स एजेंट के रूप में कार्यरत प्रियांशु बंजारी (25) तथा उसके साथी कनक चौधरी ने टारगेट का हवाला देते हुए जीरो बैलेंस का खाता खोलने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिचय पत्र, फोटो एवं उनका मोबाइल नंबर लिए थे। इसके बाद वह काम करने हैदराबाद चले गए थे। खाते के संबंध में प्रियांश से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ कारणों से उनका खाता नहीं खुल सका। इसके बाद पीड़ितों ने दस्तावेज उनके परिजनों को सौंपने के लिए कहा था। बैंक के 22 खाताधारियों के नाम पर लगभग 80 करोड़ रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किया गया है। एसडीओपी वारासिवनी ने बताया कि चार-पांच लोगों द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई है। उनकी शिकायत पर जांच जारी है और अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। दस्तावेज की जांच के बाद ही विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed