फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: TI line attaché, who was negligent and cruel to an innocent child

MP News: मासूम से हैवानियत पर लापरवाही बरतने वाले टीआई लाइन अटैच, थाने में बैठाकर चुप रहने की दे रहे थे सलाह

Sun, 25 Feb 2024 08:04 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 08:04 AM IST
सार

घमापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली तीन वर्षीय मासूम बालिका से रेप मामले में लापरवाही बरतने वाले टीआई को लाइन अटैच किया गया है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
MP News: TI line attaché, who was negligent and cruel to an innocent child
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जबलपुर के घमापुर थानातंर्गत तीन वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी युवक द्वारा की गई दरिंदगी के प्रयास के मामले में संबंधित थाना पुलिस की कार्रवाई कटघरे में है। दरअसल पुलिस घंटों पीड़ितों को थाने में बैठाकर चुप रहने की सलाह देती रही। शाम से लेकर रात हो गई। इसके बाद कांग्रेसियो ने मोर्चा खोल दिया। इसके बाद देर रात एफआईआर दर्ज की गई। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद आनन-फानन में आरोपी कल्लू चौधरी को हिरासत में लिया गया। वहीं एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने घमापुर टीआई प्रमोद साहू को तत्काल लाइन अटैच कर दिया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार घमापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली तीन वर्षीय मासूम बालिका घर के भीतर सो रही थी। तभी क्षेत्र का ही कल्लू चौधरी उसके घर पुहंचा और घर के दरवाजे को भीतर से बंद कर बच्ची से हैवानियत करने लगा। तभी बच्ची की मां वहां पहुंच गई, जिसे देख आरोपी ने दरवाजा खोला और वहां से भाग निकला। घटना के बाद मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची, तो उसे यह कहकर पहले तो बाहर रोक दिया गया कि साहब व्यस्त हैं। इसके बाद महकमे के लोग महिला से बातचीत में जुट गए और टीआई के इशारे पर मामले को दबाने की कोशिश करने लगे। जब परिजन नहीं माने तो पीडि़ता की मां से टीआई ने यह तक कहा कि यदि एफआईआर करानी ही है, तो तुम अपने साथ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दो। यह जानकारी जब आसपास के लोगों के माध्यम से फैली, तो पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक लखन घनघोरिया समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए।
विज्ञापन


थाने में देर रात तक हंगामा, पहुंचे पुलिस अधिकारी
थाना प्रभारी और थाने के स्टाफ के खिलाफ जैसे ही कांग्रेसी इकट्ठा हुए, तो कई थानों का पुलिस बल और अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।  इतना ही नहीं यह भी कहा जाने लगा कि मामले में कार्रवाई की जा रही है, जबकि उस वक्त तक कार्रवाई नहीं हुई थी। प्रदर्शन के बाद मामले में आनन-फानन में कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से विवादित हैं टीआई और स्टाफ
पीड़ितों की समस्या और उनके समाधान के मामले में घमापुर टीआई प्रमोद साहू की भूमिका पूर्व से ही संदिग्ध रही हैं। वे ड्यूटी छोड़कर हर मामले को टालते नजर आते हैं। पहले भी एक पत्रकार के मामले की भूमिका को लेकर सवाल उठ चुके हैं। इसको लेकर पत्रकारों ने भी एसपी को ज्ञापन सौंपा था। वहीं इतने बड़े संवेदनशील मामले में इस तरह की लापरवाही उनकी कारगुजारी को उजागर करता है।


इनका कहना है
जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में टीआई की लापरवाही को देखते हुए उन्हें तत्काल ही लाइन अटैच किया गया है। आगे जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed