फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: People saved him when he jumped into the well in the evening, hanged himself in the night

MP News: शाम को कुएं में कूदा तो लोगों ने बचाया, रात में घर में फांसी लगाकर युवक ने दे दी जान

Mon, 22 May 2023 06:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 06:23 PM IST
सार

कटनी में एक युवक पर आत्महत्या की ऐसी सनक सवार हुई कि कुछ घंटों के अंतराल में दो बार कोशिश की और जान दे दी। शाम के समय वह कुएं में कूदा तो लोगों ने बचा लिया तो रात में उसने फांसी पर लटककर जान दे दी। 

विज्ञापन
MP News: People saved him when he jumped into the well in the evening, hanged himself in the night
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी में रविवार को एक युवक ने आत्महत्या करने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। मदद की गुहार सुनकर लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद युवक ने देर रात घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


कटनी जिले के कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह के अनुसार मघई मंदिर निवासी शिव कुमार उर्फ बट्टू माली (40) फूल बेचने का काम करता था। रविवार शाम को अचानक मंदिर के पास स्थित कुएं में आत्महत्या करने छलांग लगा दी। कुएं में गिरने के बाद उसने बचाने के लिए गुहार लगाना शुरू कर दिया। लोगों ने रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद स्वजनों ने उसे समझाकर घर में सुला दिया। रात 12.30 बजे उसके कमरे में देखा तो उसकी लाश फांसी के फंदे में झूल रही है। पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed