फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News husband of the woman who came to Jabalpur from Australia is also Corona positive

MP News: ऑस्ट्रेलिया से जबलपुर आई महिला का पति भी कोरोना पॉजिटिव, पूरे परिवार का होगा कोविड टेस्ट

Sat, 07 Jan 2023 10:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 07 Jan 2023 10:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर पैर पसारता नजर आ रहा है। बीत दिनों आस्ट्रेलिया से जबलपुर आई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। अब महिला के पति की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
 

विज्ञापन
MP News husband of the woman who came to Jabalpur from Australia is also Corona positive
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस की वापसी से एक बार फिर से दहशत का माहौल है। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। इसी बीच जबलपुर में कोरोना वायरस ने एंट्री की है। यहां ऑस्ट्रेलिया से आई 38 साल की महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ऐसे में अब महिला के 40 साल के पति भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ जबलपुर में एक्टिव केस की संख्या दो हो चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि 22 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया में आर्किटेक्स का काम करने वाली महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ मुंबई आई थी। जहां से वह जबलपुर अपने माता-पिता के पास पहुंची थी। गुरुवार को सर्दी-खांसी होने पर पति के साथ कोरोना टेस्ट कराया। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला को घर में आइसोलेट कर दिया। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में महिला के पति को भी पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद पति को भी होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य संचालक डॉ. संजय मिश्रा ने बताया, महिला और उसके पति के बाद अब उनके साथ ऑस्ट्रेलिया से आए दोनों बच्चों का भी कोविड टेस्ट कराया जा रहा है। साथ ही जबलपुर में रह रहे महिला के माता-पिता का भी टेस्ट लैब में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीज की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री भी तलाशने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें, महिला अकेले ही आस्ट्रेलिया गई थी और उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए ग्वालियर भेजा गया था। महिला के संपर्क में आने वाले परिजनों सहित आधा दर्जन व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए लिए भेजे गए थे। महिला के पति की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजीटिव आई है और अन्य व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव है।


गौरतलब है कि यूएस से परिवार सहित लौटी महिला 29 दिसंबर को पॉजीटिव पाई गई थी। प्रदेश में सबसे पहले चार कोरोना पॉजीटिव 20 मार्च 2020 को जबलपुर में आए थे। स्वर्ण कारोवारी अग्रवाल परिवार के तीन सदस्य दुबई से लौटे थे और एक छात्र जर्मन से लौटा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed