{"_id":"680bc01b7fc550ff6d0a389c","slug":"mp-news-fire-in-train-carrying-oil-to-jabalpur-s-bhitouni-oil-depot-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जबलपुर के भिटौनी ऑयल डिपो में पेट्रोलियम पदार्थ लेकर पहुंची ट्रेन में भड़की आग, दो रैक चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जबलपुर के भिटौनी ऑयल डिपो में पेट्रोलियम पदार्थ लेकर पहुंची ट्रेन में भड़की आग, दो रैक चपेट में आए
Fri, 25 Apr 2025 10:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 25 Apr 2025 10:51 PM IST
सार
भिटौनी ऑयल डिपो में ज्वलनशील पदार्थ से भरी ट्रेन के दो रैक में आग लगी है। भिटौनी क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि पूरी ट्रेन में पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था।
विज्ञापन
रैक में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के शहपुरा स्थित भिटौनी ऑयल डिपो में एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है, जहां पेट्रोल से भरी 30 रैक वाली ट्रेन में भीषण आग लग गई। आग ने दो रैकों को अपनी चपेट में ले लिया है। इस घटना से रेलवे सहित जिला और पुलिस प्रशासन में हड़प की स्थिति निर्मित हो गई। आनन-फानन में भिटौनी रेलवे स्टेशन सहित आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में पेट्रोल से भरे रेलवे के दो टैंकर जलकर खाक हो गए।
रेलवे विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहपुरा-भिटौनी स्थित बीपीसीएल कंपनी के लिए रेलवे के 30 बैगन की मालवाहक गाड़ी में पेट्रोल भरकर सप्लाई करने लाया गया था। मालवाहक ट्रेन भिटौनी स्टेशन में खड़ी हुई थी। इस दौरान रात लगभग 9 बजे बैगन नम्बर 10 में आग भड़क गई। आग में 11 नंबर बैगन चपेट में आया। खतरे का अलार्म बजते हुए रेलवे विभाग ने राहत व बचाव के लिए टीम को रवाना कर दिया गया। इस घटना के कारण रेल यातायात भी प्रभावित रहा। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
ये भी पढ़ें- छात्राओं से दरिंदगी: आरोपी पहली ही मुलाकात में बना लेते थे दुष्कर्म का वीडियो, धर्म बदलने के लिए बनाया दबाव
विज्ञापन
कूलिंग का कार्य जारी
नगर निगम के दमकल विभाग के प्रभारी कुशल ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर चार फोम फायर वाहन को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया था। इस अलावा शाहपुरा स्थित पेट्रोलियम डिपो से भी फोम फायर गाड़ी पहुंच गई थी। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाने के बाद कूलिंग का कार्य जारी है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- पहलगाम घटना के विरोध में लोगों ने किया शहर बंद, आतंकियों के लिए की सख्त सजा की मांग
आसपास का क्षेत्र खाली कराया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि एहतियात की तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली करवा लिया गया था। आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और किसी प्रकार के भय का वातावरण नहीं है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन