फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Assistant manager arrested for taking bribe of three and a half thousand rupees

MP News: सहायक प्रबंधक साढ़े तीन हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिल भुगतान जारी करने के लिए मांगी थी घूस

Thu, 02 Nov 2023 07:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 07:26 PM IST
सार

जबलपुर लोकायुक्त ने ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक को साढ़े तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

विज्ञापन
MP News: Assistant manager arrested for taking bribe of three and a half thousand rupees
ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक को साढ़े तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक को साढ़े तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बिल भुगतान के लिए घूस मांगी थी। लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लोकायुक्त की निरीक्षक रेखा प्रजापति ने बताया कि मां शीतला स्व सहायता समूह ग्राम पनबिहरी विकासखंड लालबर्रा ने शिकायत की थी कि त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान चाय-नाश्ता और भोजन की बकाया राशि 57 हजार रुपये के भुगतान लंबित था। जिसे जारी करने के एवज में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक नरेन्द्र सोनवाने चार हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला ने गुरुवार को कार्यालय जाकर रिश्वत की राशि साढ़े तीन हजार रुपये सहायक प्रबंधक को दी। तभी लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed