फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP High Court: Single eyewitness must be of pure quality, High Court quashes life sentence

MP High Court: एकल चश्मदीद गवाह होना चाहिए शुद्ध गुणवत्ता का, हाईकोर्ट ने खारिज की आजीवन कारावास की सजा

Fri, 18 Nov 2022 05:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 05:41 PM IST
सार

मप्र हाईकोर्ट ने हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा को खारिज करते हुए अहम बात कही है। कोर्ट ने बताया है कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 134 के तहत एक चश्मदीद की गवाही सजा का आधार बन सकती है। एकल चश्मदीद गवाह शुद्ध गुणवत्ता का होना चाहिए।

विज्ञापन
MP High Court: Single eyewitness must be of pure quality, High Court quashes life sentence
court new - फोटो : istock

विस्तार

भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 134 के तहत एक चश्मदीद की गवाही सजा का आधार बन सकती है। एकल चश्मदीद गवाह शुद्ध गुणवत्ता का होना चाहिए। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुजय पॉल तथा जस्टिस पीसी गुप्ता की युगलपीठ ने हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा को खारिज करते हुए उक्त आदेश जारी किए। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता मनीष वर्मा की तरफ से दायर क्रिमिनल अपील में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय द्वारा 7 दिसंबर 2011 को हत्या के आरोपी में आजीवन कारावास से दंडित किए जाने को चुनौती दी गई थी। अभियोजन के अनुसार शिकायकर्ता कविता 14 अक्टूबर 2010 को अपनी मां तथा छोटी बहन के साथ खेत में भूसा काटने गई थी। भूसा लेकर जब वह लौटी तो अपने देवर मनीष को भागते हुए देखा। भागते समय उसके देवर दरवाजे से टकरा गया था, जिसके कारण उसका चश्मा गिर गया था। लैंप लेकर वह मंझोटा में गई तो उसकी बड़ी बहन ललिता की लाश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान युगलपीठ ने पाया कि जिला न्यायालय ने सिर्फ कविता की गवाही के आधार पर अपीलकर्ता को सजा से दण्डित किया है। कविता ने अपनी गवाही में यह बताया था कि अपीलकर्ता सफेद शर्ट और पेंट पहने हुए था। भागते समय टकराने के कारण उसका चश्मा गिर गया था। पुलिस के अनुसार पुलिस ने आरोपी को 22 अक्टूबर 2010 को दोपहर एक बजे गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा उसके पास से खून लगे गमछे की जब्ती 12.15 बजे बताई गई थी। पुलिस कर्मचारियों ने अपने बयान में आरोपी की गिरफ्तारी भी अलग-अलग स्थान अमरवाड़ा व सागर से करना बताया गया है। चश्मदीद गवाह कविता ने आरोपी द्वारा गमछा पहने होने का उल्लेख नहीं किया था और पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं किया है। युवक गिरफ्तारी के बाद से न्यायिक अभिरक्षा में है। युगलपीठ ने उक्त आदेश के साथ अतिरिक्त जिला न्यायालय के फैसले को खारिज करते हुए आरोपी को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed