{"_id":"649c41920342a3ebe90f32aa","slug":"more-than-a-dozen-incidents-of-embezzlement-and-theft-revealed-in-jabalpur-police-arrested-11-miscreants-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur Crime: नकबजनी और चोरी की एक दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े 11 बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur Crime: नकबजनी और चोरी की एक दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े 11 बदमाश
Wed, 28 Jun 2023 07:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 28 Jun 2023 07:50 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने बताया कि थाना शाहपुरा से फरार चल रहे शातिर बदमाश ओमकार वंशकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने अपने साथी भरत बर्मन के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक नकबजनी और चरगवां थाना क्षेत्र के पार्श्वनाथ मंदिर से दो प्राचीन मूर्तियां चोरी करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस विभाग ने नकबजनी और चोरी की एक दर्जन से अधिक वारदातों का खुलासा किया है। साथ ही पुलिस ने 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से जैन मंदिर से चुराई गईं दो अष्ट धातु की प्राचीन मूर्तियों सहित 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी से मिली जानकारी के अनुसार थाना शाहपुरा से फरार चल रहे शातिर बदमाश ओमकार वंशकार (32) को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी भरत बर्मन के साथ मिलकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक नकबजनी और चरगवां थाना क्षेत्र के पार्श्वनाथ मंदिर से दो प्राचीन मूर्तियां चोरी करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
इसी प्रकार खितौला, बरेला, घमापुर तथा माढ़ोताल में हुई चोरी और नकबजनी की घटना में रोहित दुआ, शुभम केवट, सूरज, अनुत गुप्ता, अनिल यादव, मोहम्मद आसिफ, शुभराती, अजय और अमर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की।
विज्ञापन
