{"_id":"64b0291fbcb364f8a008ac16","slug":"mandla-news-story-of-blackmailing-in-conversion-case-case-registered-against-six-including-three-journalists-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandla News: धर्मांतरण मामले में निकली ब्लैकमेलिंग की कहानी, तीन पत्रकार सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandla News: धर्मांतरण मामले में निकली ब्लैकमेलिंग की कहानी, तीन पत्रकार सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज
Thu, 13 Jul 2023 10:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर/मंडला
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:11 PM IST
सार
Mandla News: रोहित चंदेल उर्फ जैकी नामक युवक ने उसके बेटी की दोस्ती युवती की करवाई थी। इसके बाद वह उसकी बेटे को लेकर युवती से मिलवाने एक घर पर ले गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडला जिले की पुलिस ने एक युवती के शिकायत पर मुस्लिम युवक के खिलाफ धर्मांतरण, बलात्कार सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था। व्यापारी के पुत्र को ब्लैकमेल करने के लिए घटना की पूरी साजिश रची गई थी। पुलिस ने तीन पत्रकारों, शिकायतकर्ता युवती सहित छह व्यक्यिों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंडला जिले की कोतवाली पुलिस ने पुलिस ने सतना निवासी एक युवती की शिकायत पर दानेश उम्र 26 साल के खिलाफ बलात्कार, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफतार किया था। गिरफ्तार युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की शिकायतकर्ता युवती के तीन अगल-अलग नाम हैं। रोहित चंदेल उर्फ जैकी नामक युवक ने उसके बेटी की दोस्ती युवती की करवाई थी। इसके बाद वह उसकी बेटे को लेकर युवती से मिलवाने एक घर पर ले गया था। इस दौरान उसने छुपकर कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे।
विज्ञापन
वीडियो और फोटो को वायरल करने तथा युवती से रिपोर्ट दर्ज करवाने की धमकी देते हुए बेटे को वह ब्लैकमेल कर रहे थे। बेटे ने डर के कारण उन्हें खाते में रकम भी डाली थी। उसे भी ब्लैकमेल करते हुए 20 लाख रुपये की डिमांड की गई थी। इस पूरी साजिश में महिला पत्रकार दीप्ति गौर, पत्रकार असफाक, पत्रकार असगर कुरैरी, रोहित चंदेल, सज्जाद अली तथा शिकायतकर्ता युवती शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा- 384, 386, 388 तथा 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
