{"_id":"641b1ceeb2ce0234b1048c5e","slug":"malanjkhand-hindustan-copper-project-s-tunnel-wall-collapses-in-balaghat-one-person-killed-and-four-injured-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balaghat: मलांजखंड हिंदुस्तान ताम्र परियोजना की सुरंग की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balaghat: मलांजखंड हिंदुस्तान ताम्र परियोजना की सुरंग की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चार घायल
Wed, 22 Mar 2023 08:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 22 Mar 2023 08:51 PM IST
सार
बालाघाट में मलांजखंड हिंदुस्तान ताम्र परियोजना की अंडरग्राउंड माइंस में सुरंग की दीवार गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में चार कर्मचारी घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए भिलाई अस्पताल भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश में बालाघाट जिले के मलांजखंड स्थित हिंदुस्तान ताम्र परियोजना की अंडरग्राउंड माइंस में सुरंग की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भिलाई अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
मलांजखंड थाना प्रभारी जयपाल इनवाती के अनुसार, सुरंग की दीवार गिरने से पांच कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए थे। मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। उनमें से उकवा निवासी ग्रेवियल हरपाल नामक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना में घायल चार कर्मचारियों को उपचार के लिए भिलाई अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित परिवार के सदस्य, ग्रामीण जन और कर्मचारी सड़क पर इकट्ठा हो गए थे। इसके कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। उनकी मांग थी कि परिजनों को मुआवजा दिया जाए। नियमानुसार मुआवजा दिए जाने के बाद वे सड़क से हट गए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
