{"_id":"619035b4eb8122647957b192","slug":"madhya-pradesh-two-villagers-killed-on-suspicion-of-informer-in-balaghat-and-naxalites-leave-peon-in-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: बालाघाट में मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या, बीजापुर में नक्सलियों ने चपरासी को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: बालाघाट में मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या, बीजापुर में नक्सलियों ने चपरासी को छोड़ा
Sun, 14 Nov 2021 03:31 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, बालाघाट
एजेंसी, बालाघाट
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 14 Nov 2021 03:31 AM IST
सार
बालाघाट जिले की बैहर तहसील में कान्हा नेशनल पार्क से लगे मालाखेडी गांव में शुक्रवार रात नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर परचे भी फेंके हैं। इसमें लिखा गया है कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने वालों का यही अंजाम होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की बैहर तहसील में कान्हा नेशनल पार्क से लगे मालाखेडी गांव में शुक्रवार रात नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी। इसके बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर परचे भी फेंके हैं। इसमें लिखा गया है कि पुलिस के लिए मुखबिरी करने वालों का यही अंजाम होगा।
विज्ञापन
परचे में पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को धमकी दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि मृतकों के नाम संतोष तथा जगदीश यादव है। इनकी उम्र 45-50 साल के बीच है। परचे में चेतावनी दी गई है कि पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारी सुधर जाए वरना उन्हें अंजाम भुगतना होगा। मृतकों के शव बरामद करने के लिए पुलिस बल मौके पर रवाना हो चुका है।
विज्ञापन
नक्सलियों ने पीएमजीएसवाई के चपरासी को छोड़ा, इंजीनियर अभी भी कैद में
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सलियों द्वारा अपहरण किए गए पीएमजीएसवाई विभाग के दो कर्मचारियों में से एक चपरासी लक्ष्मण को नक्सलियों ने रिहा कर दिया। वही, विभाग के सब इंजीनियर अजय रोशन अभी भी नक्सलियों के चंगुल में है।
विज्ञापन
दरसअल, बृहस्पतिवार सुबह सब इंजीनियर अजय रोशन और प्यून लक्ष्मण परतगिरी जिले के बीजापुर थाना क्षेत्र के मनकेली गोरना ग्राम में चल रहे पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए।
लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी वापस नहीं आने से पीएमजीएसवाई ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस दौरान पुलिस को दोनों ही कर्मचारियों को नक्सलियों द्वारा अगवा करने की सूचना मिली थी। वहीं, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के शनिवार को बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया।
मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस के सी-60 कमांडर शामिल थे। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने एक नक्सली मंगारु मांडवी को गिरफ्तार किया था। इस पर दो लाख रुपये का इनाम था। नक्सली मंगारु पर हत्या और पुलिस पर हमला करने जैसे कई तरह के मामले दर्ज हैं।
