फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh : couple hires guards to protect rare, expensive Miyazaki mangoes

मध्यप्रदेश: सिर्फ सात आमों की रखवाली में लगे हैं 4 गार्ड और 6 कुत्ते, जानें क्यों खास हैं ये आम

Thu, 17 Jun 2021 03:21 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 17 Jun 2021 03:21 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के शहर में जबलपुर में ऐसा भी बाग है, जहां महज सात आमों की रखवाली के लिए छह गार्ड और छह खूंखार कुत्ते तैनात किए गए हैं। जानें कि आखिर इन आमों में ऐसा क्या खास है, जो 4 गार्ड और 6 कुत्ते कर रहे हैं रखवाली...

विज्ञापन
Madhya Pradesh : couple hires guards to protect rare, expensive Miyazaki mangoes
आमों की रखवाली में लगे खूंखार कुत्ते - फोटो : Social Media

विस्तार

अब तक आपने आभूषण और घर की रखवाली के लिए कड़ी सुरक्षा करते हुए देखा होगा, लेकिन शायद ही कभी आपने फलों के राजा आम की रखवाली में लाठी वाले दादा नहीं बल्कि खूंखार कुत्ते और सिक्योरिटी गार्ड लगे देखे होंगे। मध्यप्रदेश के शहर में जबलपुर में ऐसा भी बाग है, जहां महज सात आमों की रखवाली के लिए छह गार्ड और छह खूंखार कुत्ते तैनात किए गए हैं। जानें कि आखिर इन आमों में ऐसा क्या खास है, जो 4 गार्ड और 6 कुत्ते कर रहे हैं रखवाली...

विज्ञापन


जबलपुर में बाग से कोई आम चुरा कर न ले जाए। इसलिए पेड़ के मालिक ने आम के दो पेड़ों की चार गार्ड और छह कुत्तों के जरिए विशेष सुरक्षा की है। इसका कारण आम की किस्म है, जो भारत में दुर्लभ है और दुनिया में सबसे महंगे आमों में से एक है।
विज्ञापन


कीमत सुनकर हो जाओगे हैरान
अब आप सोच रहे हैं कि आमों की सुरक्षा कौन करता है, तो आपके बता दें कि ये कोई सामान्य आम नहीं हैं। ये जापान का लाल रंग वाला आम मियाजाकी है, जिसे सूर्य के अंडे के रूप में भी जाना जाता है। दुनिया के सबसे महंगे आम का दर्जा इसी किस्म को मिला हुआ है। इस आम को लेकर किसान दंपती ने दावा किया कि पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 2.70 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा गया था। किसान दंपती संकल्प और रानी परिहार ने तीन साल पहले जबलपुर में अपने बगीचे में इस आम के दो पौधे लगाए थे, जिसे चेन्नई के एक व्यक्ति ने दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दंपती को भी नहीं पता थी मियाजाकी आम की कीमत

रानी परिहार ने बताया कि शुरुआत में हमें आम की इतनी बड़ी कीमत के बारे में कुछ नहीं पता था। पहले इस दंपत्ति को लाल रंग के दो आम के फल दिखाई दिए। जब उन्होंने इसके किस्म के बारे में पता लगाया, तब जानकारी मिली कि यह मियाजाकी आम है, जो पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.70 लाख रुपये प्रति किलो बिक रहा था। 





पिछले साल चोरी हो गए थे दो आम
जब इन आमों की कीमत के बारे में लोगों को पता चला तो चोरों ने बाग पर हमला बोल दिया। दो आम और पेड़ की डालियां चुरा ले गए। यही कारण है कि इस बार हमने इसकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी तरह पेड़ को बचाने में कामयाब हुए और इस साल हमने उस पेड़ की सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया है, जिसमें सात आम हैं।

दंपती ने आम का नाम रखा दामिनी, जानें पूरी कहानी

रानी परिहार ने बताया कि हम पौधों की खरीद के लिए चेन्नई जा रहे थे, तो ट्रेन में एक को पैसेंजर ने मुझे ये पौधे दिए और इन पौधों को अपने बच्चे की तरह पालने और सेवा करने के लिए कहा है। तब हमें पता नहीं था कि ये स्पेशन ब्रीड का आम है। रानी ने कहा कि हमने किस्म के बारे में जाने बिना बाग में रोप दिया। पिछले साल जब फल देखकर हमें हैरानी हुई। इसलिए मैंने अपनी मां के नाम दामिनी के नाम पर फलों का नाम रखा। बाद में हमने इस किस्म के बारे में खोज की तो असली नाम का पता चला, लेकिन यह अभी भी मेरे लिए दामिनी ही है।

लाखों के आम को कितने में बेचेंगे इसके मालिक
रानी परिहार ने कहा कि इस आम के खरीददार इसकी खासियत सुनकर बड़ी कीमत देने को तैयार हैैं, लेकिन हमने फैसला किया है कि इसको नहीं बेचेंगे। इसका उपयोग और पौधे उगाने में करेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार, ये अफगानिस्तान के नूरजहां आम के बाद जापानी आम अपने स्वाद के कारण चर्चा में हैं। हालांकि, यह हाइब्रीड आम इतना महंगा क्यों है, इस बारे में और जानकारी ढूंढने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed