फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Leave of employees of ordnance factories canceled

Jabalpur News: आयुध निर्माणियों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, पहलगाम हमले के बाद सीमा पर बढ़ते तनाव का असर

Sat, 03 May 2025 02:14 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 02:14 PM IST
सार

आयुध निर्माणी खमरिया, चांदा, खड़की, इटारसी, नालंदा, और अन्य इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रबंधन ने दो दिन से अधिक की सभी छुट्टियां निरस्त कर कर्मचारियों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Jabalpur News: Leave of employees of ordnance factories canceled
खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सेना के लिए गोला-बारूद बनाने वाली रक्षा मंत्रालय की मुख्य कंपनी म्युनिषंस इंडिया लिमिटेड ने अपने अंतर्गत आने वाली देश की 12 आयुध निर्माणियों के कर्मचारियों की छुट्टी तत्काल रद्द की दी हैं। इसके पीछे सीमा में बढ़ते तनाव को वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन


आयुध निर्माणी खमरिया प्रबंधन की ओर से आदेश जारी कर कर्मचारियों के दो दिन से अधिक के अवकाश को रद्द कर दिया गया है। फैक्टरी प्रबंधन के लंबी छुट्टी के सभी आवेदन को निरस्त कर दिया है। ऑर्डिनेंस फैक्टरी चांदा ने कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त करते हुए तत्काल काम पर लौटने के आदेश जारी किए गए हैं। एमआईएल के अंतर्गत आने वाली एमुनेशन फैक्ट्री खड़की, कॉर्डाइट फैक्टरी अरूवन काडू, हाई एनर्जी प्रोजेक्टाइल फैक्ट्री तिरूचिरापल्ली, हाई एक्सप्लोसिब फैक्ट्री खड़की, आर्डिनेंस फैक्ट्री चांदा, देहू रोड, इटारसी, नालंदा, वरनगांव में भी इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अमृतस्य मध्यप्रदेश’ की प्रस्तुति: सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की झलक से प्रभावित हुए दर्शक
विज्ञापन
विज्ञापन


वायु सेना के लिए बनते हैं बम
आयुध निर्माणी खमरिया में वायु सेना के द्वारा उपयोग किये जाने वाली बमों का निर्माण किया जाता है। बमों की ढलाई भी फैक्ट्री में की जाती है। साल 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक में भी आयुध निर्माणी खमरिया में बने बमों का उपयोग वायु सेना के द्वारा किया गया था। वायु सेना ने आयुध निर्माणी खमरिया में बने एक हजार पाउंड के बमों का उपयोग सर्जिकल स्ट्राइक में करते हुए आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। एमआईएल के इस आदेश को सरहद में चल रहे बढ़ते तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। देश की सुरक्षा के मद्देनजर आयुध कर्मचारियों के छुट्टी निरस्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed