फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   Katni News person from UP was injured in firing near GRP police station referred to Jabalpur after first aid

Katni News: GRP थाने के पास चली गोली में यूपी का शख्स लहूलुहान, प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर

Fri, 20 Sep 2024 10:39 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2024 10:39 PM IST
सार

प्रयागराज जा रहे रेलयात्री को नाश्ते के लिए कटनी स्टेशन के बाहर निकलना उस वक्त भारी पड़ गया, जब कुछ बदमाशों ने उसे गोली मारकर गंभीर रूप से ज़ख्मी कर दिया। मौके कर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Katni News person from UP was injured in firing near GRP police station referred to Jabalpur after first aid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दो गुटों के विवाद में यूपी का एक शख्स गोली लगने से घायल हो गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कटनी जंक्शन के पास का बताया गया, जहां पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कटनी मुख्य जंक्शन के पास देर रात चली गोली से एक बार फिर कटनी पुलिस के कार्य प्रणाली सवालियां निशान घेरे पर आ खड़ी हुई है। बता दें, घटना GRP थाने से चंद कदमों की दूरी पर अंजाम दी गई। जहां कोतवाली पुलिस से लेकर जीआरपी पुलिस चौबीसों घंटे मौजूद रहती है। बावजूद इसके बदमाशों ने अपनी दहशत गर्दी कायम रखने के लिए बैलट घाट निवासी के ऊपर कट्टे से फायर कर दिया। लेकिन उनकी बंदूक का निशान चूकते ही वो गोली सीधे 41 वर्षीय अरुण दुबे की पीठ पर जा लगी और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बंदूक चलते की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को कटनी जिला अस्पताल लाकर उसका इलाज शुरू करवाया है।
विज्ञापन


कोतवाली टीआई आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि कटनी रेलवे स्टेशन के पास तरुण जाटव, रितेश निषाद और विष्णु निषाद ने पुरानी रंजिश को लेकर बैलट घाट निवासी ओम गोस्वामी पर कट्टे से फायर किया था। लेकिन गोली ओम गोस्वामी को लगने की बजाय वहां से गुजर रहे राहगीर अरुण दुबे के पीठ पर जा लगी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अरुण उत्तर प्रदेश के भदौही जिले के सूरियावा का रहने वाला है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। लेकिन सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर आशीष पांडे ने बताया कि गंभीर हालत में एक शख्स को कोतवाली पुलिस ने यहां लाया गया है, जिसकी पीठ के नीचे वाले हिस्से में गोली लगी हुई है। उसका इलाज शुरू किया, लेकिन गोली कितने अंदर तक चोट पहुंचाई है इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं, घायल व्यक्ति की हालत अभी ठीक है। लेकिन उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed