फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jagdalpur Heavy collision between auto and bike nine people injured

Jagdalpur: ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे में नौ लोग घायल, घायलों में मेडिकल स्टूडेंट भी शामिल

Thu, 15 Feb 2024 01:20 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 15 Feb 2024 01:20 PM IST
सार

जगदलपुर में एक ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोगों के घायल होने की सूचना है। हाइवे पेट्रोलिंग वाहन ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Jagdalpur Heavy collision between auto and bike nine people injured
ऑटो बाइक की टक्कर से घायल युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक और ऑटो के बीच भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार मेडिकल स्टूडेंट को सिर में गंभीर चोट आई। जबकि ऑटो पलट जाने से उसमें सवार नौ लोग भी घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए यातायात पुलिस की हाइवे पेट्रोलिंग वाहन की मदद से मेकाज में भर्ती किया गया।

विज्ञापन

 
मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट निवासी महिलाएं, जिसमें इतवारी 18 वर्ष, मासरी 16 वर्ष, फूलमती 40 वर्ष, दयमती 23 वर्ष, अनिता 25 वर्ष और ऑटो चालक सोनाधर के अलावा अन्य 3 महिलाएं जो कुली मजदूरी करने के लिए ऑटो में सवार होकर धरमपुरा जा रहे थे कि अचानक बी आर कोल्ड स्टोरेज के पास सामने से बाइक में आ रहे थे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट के साथ आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में मेडिकल स्टूडेंट के सिर में गंभीर चोट आई है।  वहीं ऑटो के पलटने की सूचना पर हाइवे पेट्रोलिंग के स्टाफ ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed