फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Worrying about the future made killer, wife, son and son-in-law became murderer to save land money from drunken husband

Jabalpur: भविष्य की चिंता ने बनाया हत्यारा, शराबी पति से जमीन के पैसे बचाने पत्नी, बेटा और दामाद बना कातिल

Sun, 26 Jun 2022 02:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Jun 2022 02:15 PM IST
सार

जबलपुर जिले के कोनीकला मझौली में 18 जून को हुए कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक का कत्ल उसकी पत्नी, बेटे और दामाद ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर किया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी, बेटे और दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jabalpur: Worrying about the future made killer, wife, son and son-in-law became murderer to save land money from drunken husband
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर जिले के कोनीकला मझौली में 18 जून को हुए कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक का कत्ल उसकी पत्नी, बेटे और दामाद ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर किया था। हत्या के बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी से शरीर के अंगों को अलग-अलग करने के बाद सिर,धड़ और हाथ खेत में अलग-अलग जगह फेंक दिए थे। पुलिस ने कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


बेटे ने किया पहला वार, दामाद ने किए लाश के टुकड़े
कोनीकला मझौली निवासी मनोज सिंह राजपूत (उम्र 44 साल) की घर से करीब 15 किमी दूर लाश मिली थी। पुलिस अज्ञात हत्यारों की तलाश कर रही थी, जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की हत्या किसी और ने नहीं बल्की उसकी पत्नी, बेटे, दमाद और उसके दामाद के दोस्तों ने की थी। पिता की जान लेने के लिए बेटे ने सबसे पहले गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया था। मनोज सिंह की मौत के बाद उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए दामाद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शव के टुकड़े किए थे। वहीं, हत्याकांड को छिपाने के लिए पत्नी ने मर्डर करते समय घर में फैले खून को साफ किया था। आरोपियों ने घर में गर्दन व हाथ काटने के बाद धड़ को घर से 100 मीटर दूर खेत में तथा गर्दन व हाथ को 15 किलोमीटर दूर कटंगी मुरवारा में  फेंका था। घर से लाश को ठिकाने लगाने के लिए शव को चादर और खोल में लपेटकर ले जाया गया था। पुलिस ने उसी चादर से हत्या की गुत्थी सुलझाई, जिसमें शव को लपेटकर खेत तक लाया गया था।
विज्ञापन


भविष्य की चिंता में परिजन बनें हत्यारे 
मृतक मनोज ने हाल ही में पैतृक जमीन बेची थी, वह शराब पीने का आदी था। मोटी रकम हाथ में आने के बाद वह जमीन के सारे पैसे शराबखोरी में उड़ा रहा था। पति की शराबखोरी की लत से परेशान पत्नी कलेशा बाई (40) को बेटे कविराज राजपूत (26) के भविष्य की चिंता रही थी, इसलिए उसने बेटे व जेठ के दामाद अभिषेक राजपूत (26) निवासी बसहा, भेड़ाघाट के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। चाचा ससुर का मर्डर करने के लिए दामाद अपने दो दोस्तों अमित पटेल व अन्नू चडार को भी ले गया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी कलेशा बाई, पुत्र कविराज और दामाद अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
कोनीकला मझौली निवासी मनोज सिंह राजपूत की क्षत-विक्षत लाश प्रदीप सिंह राजपूत के खेत मिली थी। पुलिस को खेत में चादर में लिपटा हुआ धड़ मिला था। जबकि करीब 15 किलोमीटर दूर मुरवारा कटंगी में सिर व हाथ मिला था। कटे हुए हाथ पर एमके तथा ओम लिखा था। सिर, धड़, हाथ जब्त करने के बाद पुलिस ने मृतक की शिनाख्त मनोज सिंह के रूप में की और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू की गई थी, पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए एक सप्ताह के भीतर ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed