{"_id":"668cda6216b645ba5c02578c","slug":"jabalpur-woman-died-as-the-water-collapse-on-her-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: रिश्तेदार के घर से लौट रही थी महिला, दीवार गिरने से हो गई मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: रिश्तेदार के घर से लौट रही थी महिला, दीवार गिरने से हो गई मौत, दो घायल
Tue, 09 Jul 2024 12:06 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:06 PM IST
सार
जबलपुर के कोरी मोहल्ला में दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई। दो घायल हो गए। महिला अपने रिश्तेदार के घर गई थी और वहां से लौट रही थी। तब यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर जिले में रास्ते से गुजर रही महिला व उसके दो रिश्तेदारों पर दीवार गिर गई। मलबे में दबने के कारण महिला की मौत हो गई तथा दोनों रिश्तेदार घायल हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
संजीवनी नगर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा सिवनी निवासी पार्वती तंतुवाय, उम्र 51, कोरी मोहल्ला निवासी रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में आई थी। महिला अपने दो अन्य रिश्तेदार शुभम कोरी तथा छोटेलाल कोरी के साथ मोहल्ले में रहने वाले रिश्तेदार देवकरण के घर गई थी। महिला व उसके दोनों रिश्तेदार दोपहर को पैदल वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बच्चन कोरी की दीवार बारिश के कारण तीनों पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने दीवार का मलबा हटाकर उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। दोनों अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। पुलिस ने सूचना मिलने पर लाश को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
