फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Walls of mud houses collapsed due to rain, young man and old man died after getting buried

Jabalpur: बारिश में कच्चे घरों की दीवारें ढहीं, युवक और बुजुर्ग की दबने से मौत

Mon, 22 Jul 2024 08:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 08:13 PM IST
सार

बरेला व ग्वारीघाट क्षेत्र में कच्चे मकानों की दीवार ढहने से एक युवक तो एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर उन्हें जांच में लिया है।

विज्ञापन
Jabalpur: Walls of mud houses collapsed due to rain, young man and old man died after getting buried
सांकेतिक तस्वीर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में रविवार रात का बारिश कहर बनकर आई। तेज बारिश ने जगह-जगह आफत मचा दी। इनमें कच्चे घरों की दीवारें ढह गईं। ऐसे ही दो मामले बरेला व ग्वारीघाट क्षेत्र में सामने आए। जहां कच्चे मकानों की दीवार ढहने से एक युवक तो एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर उन्हें जांच में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंडला बीजाडांडी के ग्राम मूलडोंगरी निवासी 34 वर्षीय मंजू गौड़ वर्तमान में बरेला के ग्राम सिलगौर में रह रही है। बीती रात तेज बारिश हो रही थी। इसके बाद सोमवार तड़के सुबह उनकी बेटी सीमा अपने मामा मनोज कुंजाम के बारे में पूछती रही, लेकिन मनोज कहीं नहीं दिखा। तलाश करने के दौरान ही पता चला कि मनोज निस्तार के लिए डब्बल झारिया की मिट्टी की दीवार के किनारे बैठा था, उसी समय दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसमें दबकर मनोज की मौत हो गई। इसी प्रकार ग्वारीघाट के नर्मदा नगर 68 वर्षीय मोहन सिंह दीवार ढहने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उनका भतीजा दीपक सिंह उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उक्त दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर उन्हें विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed