फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Violent protests against liquor shops, women taking to the streets with sticks and stones

Jabalpur: शराब दुकानों का विरोध होने लगा हिंसक, पत्थर व लाठी लेकर महिलाएं उतर रहीं सड़कों पर

Sun, 09 Apr 2023 07:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 07:04 PM IST
सार

जबलपुर में महिलाओं ने शराब दुकान में उमा भारती की तर्ज पर शराब दुकान में पथराव कर दिया। आक्रोशित महिलाएं भारत माता की जय का नारा लगा रही थीं। महिलाएं डंडे भी लिए हुए थीं। 

विज्ञापन
Jabalpur: Violent protests against liquor shops, women taking to the streets with sticks and stones
जबलपुर में महिलाओं ने शराब दुकान पर पत्थर फेंके। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में शराब दुकान का विरोध जारी है। शराब दुकानों को विरोध हिंसक होने लगा है और महिला पत्थर व लाठी लेकर सड़कों में उतरने लगी हैं। इसके कारण शहर की कानून व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


रांझी थानांतर्गत मोहनिया क्षेत्र में गत दिवस महिलाओं ने शराब दुकान में उमा भारती की तर्ज पर शराब दुकान में पथराव कर दिया। आक्रोशित महिलाएं भारत माता की जय का नारा लगा रही थीं। महिलाएं डंडे भी लिए हुए थीं। आक्रोशित महिलों के तेवर देकर शराब दुकान के कर्मचारी जान बचाने के लिए भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल पहुंच गया था। क्षेत्रीय विधायक अषोक रोहाणी ने शराब दुकान में तालाबंदी की व आक्रोशित महिलाओं को शांत करवाया।
विज्ञापन


आक्रोशित महिलाओं का आरोप है कि स्कूल के मार्ग पर शराब दुकान स्थित है। शराब दुकान के कारण महिलाओं का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। थाना प्रभारी सहदेव साहू के अनुसार शराब ठेकेदार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। आबकारी विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर रविन्द्र मानिकपुर ने बताया कि पूर्व में उक्त दुकान को हटाने के आदेश जिला कलेक्टर ने जारी किए थे। शराब ठेकेदार ने उक्त आदेश के खिलाफ अपील दायर की थी। जिसकी सुनवाई करते हुए संभागायुक्त ने स्टे प्रदान किया था। इस साल उक्त दुकान का ठेका बदल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुका हिंसक प्रदर्शन
गौरतलब है कि गुरुवार को भी चेरीताल शराब दुकान को हटाने की मांग करते हुए महिलाओं ने हिंसक प्रदर्शन किया था। आक्रोशित महिलाओं व पुलिस दल के बीच भी टकराव हो गया था। इसके कारण पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था। इसके अलावा आधारताल शराब दुकान के विरोध में बजरंग दल महिला मोर्चा ने हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध किया था। इसके अलावा कई शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर विरोध किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed