फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Two-year-old girl dies after drinking pesticide, mother's health deteriorates

Jabalpur: दो साल की बच्ची की कीटनाशक पीने से मौत, खेल-खेल में बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो मां ने भी चखा

Sun, 18 Dec 2022 07:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 07:26 PM IST
सार

बालाघाट में दो साल की मासूम बच्ची ने खेल-खेल में कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर मां ने भी कीटनाशक चखा था, जिसका उपचार जारी है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Two-year-old girl dies after drinking pesticide, mother's health deteriorates
child dead

विस्तार

बालाघाट जिले के ग्रामीण थानान्तर्गत ठाकुरटोला ग्राम में दो साल की मासूम बच्ची ने खेल-खेल में कीटनाशक का सेवन कर लिया। बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसने क्या सेवन किया था इसे चैक करने मां ने भी कीटनाशक पी लिया। उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई तथा मां की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पत्नी व बच्ची को उपचार के लिए लाए खेमलाल बरकड़े ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। शनिवार की दोपहर वह लकड़ी लेने गया था। घर में पत्नी रोशनी (24) घरेलू काम कर रही थी और दो साल की बेटी अनन्या खेल रही थी। खेलते-खेलते बेटी ने पेटी के नीचे रखा कीटनाशक का सेवन कर लिया। बेटी को अचानक उल्टी शुरू हो गई। बेटी की तबीयत कैसे बिगड़ी, ये देखने के लिए मां ने भी कीटनाशक पी लिया। घटना के संबंध में पत्नी ने फोन पर सूचना दी। जिसके बाद घर पहुंचा और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले गया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान देर शाम बेटी की मौत हो गई। पत्नी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी नहीं
रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रकाश वासले से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया। किसी को भेजकर घटना के संबंध में जानकारी एकत्र करने की बात उनके द्वारा कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed