फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Three arrested from Jabalpur, Katni and Pithampur in fake fertilizer case

Jabalpur: नकली खाद मामले में जबलपुर, कटनी तथा पीथमपुर से तीन गिरफ्तारियां, राज्य स्तरीय रैकेट का पर्दाफाश

Wed, 24 Jul 2024 10:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 10:03 PM IST
सार

नकली खाद एवं कीटनाशक सहित नामचीन कंपनियों की नकली बोरियां बनाकर बेचने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों को अलग-अलग जिलों से पकड़ा गया है। सात आरोपियों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Jabalpur: Three arrested from Jabalpur, Katni and Pithampur in fake fertilizer case
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जबलपुर जिले की वारासिवनी पुलिस ने नकली खाद मामले में जबलपुर, कटनी तथा पीथमपुर से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसडीओपी वारासिवनी अभिषेक चौधरी के अनुसार 11 व 12 जुलाई को कृषि विभाग के अधिकारी एवं पुलिस के संयुक्त दल ने दबिश देकर नकली खाद एवं कीटनाशक सहित नामचीन कंपनियों की लगभग 3000 प्रिंटेड बोरियां बरामद की थीं। पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज करने हुए सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान प्रदेश स्तरीय रैकेट सामने आया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जबलपुर से मनीष खत्री, धार जिले से रामचंद्र चौहान तथा कटनी जिले से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रकरण की जांच जारी है और प्रदेश के अन्य जिलों में फैले इस नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed