फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: The farmer guarding the farm was murdered by slitting his throat, the attacker took the neck with him

जबलपुर: खेत की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या, गर्दन अपने साथ ले गया हमलावर

Mon, 29 Nov 2021 11:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 29 Nov 2021 11:03 PM IST
सार

सोमवार को यह सनसनीखेज वारदात तिलवारा के ग्राम परासिया में हुई। पुलिस हमलावरों का पता लगा रही है। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। 
 

विज्ञापन
Jabalpur: The farmer guarding the farm was murdered by slitting his throat, the attacker took the neck with him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के तिलवारा थाना अंतर्गत ग्राम परासिया में अज्ञात हमलावर ने एक किसान की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारा मृतक की गर्दन अपने साथ ले गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांंव में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ग्राम परासिया निवासी 60 वर्षीय गयाप्रसाद खुशराम खेती किसानी करते थे। वह खेत की रखवाली करने गए हुए थे। सोमवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गयाप्रसाद की गला रेतकर हत्या कर दी। जब ग्रामीणों ने वृद्ध का शव देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया। किसान की हत्या किसने और किन कारणों के चलते की है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ग्रामीणों एवं परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। साथ ही संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा है।

मामले की जांच जारी: थाना प्रभारी
तिलवारा के थाना प्रभारी राहुल सैयाम ने बताया कि वृद्ध की हत्या करने के बाद आरोपी मृतक की मुंडी अपने साथ ले गए है। हत्या किसने की है, यह पता नहीं चल पाया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed