{"_id":"64cbc136875405f35a03a1dd","slug":"jabalpur-smugglers-of-drug-injection-spewed-many-secrets-in-remand-medicines-worth-rs-38-lakh-and-seized-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur: नशीले इंजेक्शन के तस्करों ने रिमांड में उगले कई राज, 38 लाख रुपये की दवाइयां और जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur: नशीले इंजेक्शन के तस्करों ने रिमांड में उगले कई राज, 38 लाख रुपये की दवाइयां और जब्त
Thu, 03 Aug 2023 08:31 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 03 Aug 2023 08:31 PM IST
सार
जबलपुर में बीते दिनों नशे के इंजेक्शन का कारोबार करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े थे। पुलिस रिमांड के दौरान उन्होंने और भी माल की जानकारी दी है। इसके बाद पुलिस ने 38 लाख के इंजेक्शन जब्त किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर पुलिस ने 62 हजार नशे की इंजेक्शन की खेप बरामद की है। इसका मूल्य लगभग 38 लाख रुपये है। नशे के इंजेक्शन के खेप की जानकारी रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपियों से मिली थी।
पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी के अनुसार बीते दिनों पुलिस ने गोपाल बाग तलैया के पास राजू उर्फ राकेश पिता कंछेदीलाल विश्वकर्मा (20) निवासी लालमाटी घमापुर को नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी युवक ने बताया कि उसे नशीले इंजेक्शन मेडिकल स्टोर एमएन फार्मा बड़ी ओमती के संचालक नीरज परियानी ने बेचने के लिए दिए थे। वह नशीले इंजेक्शन घूम घूम कर बेचता है और इसके लिए उसे 30 हजार रुपये मिलता है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर नीरज परियानी (48) निवासी नरसिंह नगर को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने उसके आनंद कालोनी स्थित गोदाम में 5 कार्टून में नशीले इंजेक्शन बरामद किए थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 328, 109 ,18 सी, 27 बी औषधि एव्र प्रसाधन अधिनियम एवं 5/13 म.प्र.ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के कार्रवाई की गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए न्यायालय से आरोपियों दो दिनों के रिमांड पर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर उक्त नशीले इंजेक्शनों की खेप बरामद की।