फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Role of operator brothers in scrap warehouse blast case suspected

Jabalpur: कबाड़ गोदाम ब्लास्ट मामले में संचालक भाइयों की भूमिका संदिग्ध, दो घंटे तक घायल को लेकर घूमते रहे

Fri, 19 Jul 2024 05:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 05:24 PM IST
सार

पुलिस तथा ओएफके की बीडीएस टीम ने घटनास्थल में जांच की। पुलिस ने कबाड़ गोदाम संचालक कपिल जैन तथा उसके भाई संदीप जैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
Jabalpur: Role of operator brothers in scrap warehouse blast case suspected
जबलपुर में कबाड़ गोदाम ब्लास्ट मामले में जांच की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर के अधारताल इंडस्ट्री एरिया में कबाड़खाने में हुए विस्फोट मामले में आरोपी यार्ड संचालक भाइयों की भूमिका पुलिस को संदिग्ध लग रही है। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनो से पूछताछ के लिए पुलिस ने उनका रिमांड प्राप्त किया है। दोनों भाई घायल कर्मचारी को दो घंटे तक लेकर घूमते रहे और घटना के संबंध में पुलिस को सूचित नहीं किया। दो घंटे तक दोनों भाई उपचार के लिए युवक को अस्पताल तक नहीं ले गए।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे के अनुसार ब्लास्ट संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस स्थान पर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है, वहां लगा बल्ब तक नहीं टूटा है। आर्मी की कनेटर पेटी में ब्लास्ट आश्चर्यजनक है। पुलिस तथा ओएफके की बीडीएस टीम ने घटनास्थल में जांच की। पुलिस ने कबाड़ गोदाम संचालक कपिल जैन तथा उसके भाई संदीप जैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए उनका पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन


घटना में राजा चौधरी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना लगभग साढ़े दस बजे की थी और दोनों भाइयों ने पुलिस को सूचित नहीं किया। ब्लास्ट में युवक का दिल बाहर निकल आया था। इसके बावजूद भी दोनों भाई उसे लेकर घूमते रहे और उपचार के लिए अस्पताल नहीं ले गए। बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में पुलिस को लगभग साढ़े 12 बजे सूचित किया गया। स्क्रैप यार्ड संचालक ने छत्तीसगढ़ के आयन नामक युवक से सेना के कंटेनर पेटी खरीदी थी। कंटेनर पेटी को सही करने के लिए कंप्रेस करने के दौरान घटना बताई जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओडी की विशेषज्ञ टीम ने पहुंचकर की जांच
कबाड़ गोदाम में हुए विस्फोट की जांच के लिए जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सेना की मदद ली गई है। मेजर जयदीप के नेतृत्व में गुरुवार की देर रात पहुंची सीओडी की विशेष टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी प्राप्त की। 


पहले भी हो चुका ब्लास्ट
गौरतलब है कि 25 अप्रैल को खजरी-खिरिया बायपास स्थित स्थित शमीम कबाड़ी के स्क्रैप यार्ड में हुए विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि दोनों कर्मचारियों की परखच्चे उड़ गए थे। पुलिस ने शिनाख्त के लिए दोनों के सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजे थे। पुलिस घटना में जिस भोपा नामक व्यक्ति के मारे जाने का दावा कर रही थी, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। दूसरे व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पुलिस ने स्क्रैप यार्ड संचालक शमीम कबाड़ी, उसके बेटे तथा मैनेजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया था। स्क्रैप यार्ड में विस्फोट के बाद लगभग तीन हजार सेना में उपयोग होने वाले बमों के छोटे व बड़े खाली खोखे मिले थे। जिसका सेना की मदद से विनष्टीकरण किया गया था। स्क्रैप यार्ड संचालक फरार है और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed