फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Road Accident Two people died and nine were injured in collision between Bolero and truck

Jabalpur Road Accident: बोलेरो और ट्रक में टक्कर के दौरान दो लोगों की मौत, नौ लोग घायल

Tue, 07 May 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 07 May 2024 08:42 PM IST
सार

Jabalpur Road Accident: बोलेरो और ट्रक में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल हो गए। मामला मंडला के नारायणगंज थानाअंतर्गत हुआ है।

विज्ञापन
Jabalpur Road Accident Two people died and nine were injured in collision between Bolero and truck
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में बारातियों से भरी बोलेरो गाड़ी और ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में बोलेरो गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों को मौत हो गई तथा नौ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच व्यक्तियों को उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। आरोपी चालक घटनास्थल से वाहन छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


नारायणगंज थाना प्रभारी शिवराम जमरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बीजेगांव से एक बोलेरो बारात लेकर समीपस्थ गांव गई थी। रात को लगभग एक बजे बोलेरो में सवार होकर 11 बाराती वापस लौट रहे थे। बोलेरो गाड़ी को ग्राम कुंडा मैली के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में बोलेरो सवार 11 बारातियों को चोट आई थी, जिन्हें उपचार के लिए नारायण अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बाबूराम पिता हेमचंद भारतीय निवासी मजगांव तथा रोशन पिता गेंदलाल बरकड़े निवासी बीजेगांव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना में गंभीर रूप से घायल पारस पिता ओमप्रकाश मरावी उम्र 19 वर्ष निवासी बीजेगांव, धर्मेंद्र पिता विष्णु मरावी 25 वर्ष निवासी बीजेगांव, लोटन पिता चेतराम मरकाम 30 वर्ष निवासी बीजेगांव, शिवप्रसाद पिता भीम सिंह मरावी 32 वर्ष निवासी टिकरिया तथा सुरेंद्र जगदीश उद्दे 18 वर्ष पिता निवासी सलैया को जबलपुर रेफर किया गया है। चार घायलों का उपचार नारायणगंज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed