फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Regional manager of Warehousing Corporation arrested red-handed taking bribe of 10 thousand

Jabalpur: वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के रीजनल मैनेजर ने बिल पास करने मांगी घूस, 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 01:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 01:03 PM IST
सार

लोकायुक्त पुलिस ने वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के रीजनल मैनेजर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मैनेजर ने बिल पास करने के एवज में पीड़ित से पैसों की मांग की थी।

विज्ञापन
Jabalpur: Regional manager of Warehousing Corporation arrested red-handed taking bribe of 10 thousand
वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का रीजनल मैनेजर घूस लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को जबलपुर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के रीजनल मैनेजर संदीप बिसारिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बिसारिया ने एक वेयहराउस व्यवसायी का बिल पास करने के लिए घूस मांगी थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त को हुई और उसके बाद इस ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबड़े के मुताबिक जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र में ग्राम पुरवा पट पारा के रहने वाले अमित सिंह ठाकुर ने बिसारिया के खिलाफ 26 जुलाई को शिकायत की थी। अमित का कहना है कि वह एक वेयरहाउस व्यवसायी है। यह वेयरहाउस आवेदक की माताजी के नाम पर है। इसके सभी लेन-देन वह करता है। अमित के वेयरहाउस को मासिक भुगतान नहीं हुआ तो उन्होंने मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप बिसारिया से मुलाकात की। तब उन्होंने किराया देने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने बिसारिया को 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। 61 वर्षीय संदीप बिसारिया जबलपुर में दमोह नाका स्थित कृषि उपज मंडी में मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक हैं। ट्रैप की कार्रवाई बिसारिया के कार्यालय परिसर में स्थित उनके शासकीय आवास में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed