फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: racket uncovered in Jabalpur, spa center trapped customers, four women-five brokers arrested

Jabalpur: जबलपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, स्पा सेंटर में फंसाते थे ग्राहक, चार महिला-पांच दलाल गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 06:30 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 06:30 PM IST
सार

जबलपुर में स्पा सेंटर के बहाने सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस अवैध कारोबार में लिप्त चार महिलाओं और पांच दलालों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Jabalpur: racket uncovered in Jabalpur, spa center trapped customers, four women-five brokers arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

जबलपुर पुलिस ने ऐसे सेक्स गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया जो स्पा सेंटर में ग्राहक फंसाते थे। गिरोह के सदस्य एक अपार्टमेंट में मीटिंग के लिए एकत्र हुए थे। पुलिस ने दबिश देकर चार महिला तथा पांच दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो लड़कियों से सेक्स कारोबार करवाता है। गिरोह के सदस्य ग्वारीघाट स्थित आस्था अपार्टमेंट में मीटिंग के लिए एकत्र होने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिला थाने, ग्वारीघाट थाने तथा रामपुर चौकी की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम अपार्टमेंट में दबिश देकर चार महिलाओं तथा पांच दलालों को पकड़ा।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर में आने वाले लोगों को ग्राहक के रूप में फंसाते थे। इसके बाद वह उन्हें लड़कियों की सप्लाई करते थे। ग्राहक बन जाने के बाद फोन पर भी उन्हें लड़कियों की सप्लाई करते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी किन-किन स्पा सेंटर में लड़कियों को भेजते थे। इस संबंध में पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed