फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: PC Singh got Bhopal Diocese land in the name of his trust, Bishop Manoj Sharan disclosed

Jabalpur: पीसी सिंह ने भोपाल डिओसेस की जमीन करवाई अपने ट्रस्ट के नाम, बिशप मनोज शरण ने किया खुलासा

Fri, 04 Nov 2022 09:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 04 Nov 2022 09:44 PM IST
सार

पूर्व बिशप पीसी सिंह के घोटाले की परतें लगातार खुलती जा रही हैं। नया खुलासा ये है कि पूर्व बिशप ने भोपाल डिओसेस के अंतर्गत आने वाले नीमच स्थित स्कूल की जमीन अपने ट्रस्ट के नाम करवाई थी।

विज्ञापन
Jabalpur: PC Singh got Bhopal Diocese land in the name of his trust, Bishop Manoj Sharan disclosed
EOW

विस्तार

शैक्षणिक संस्थाओं की राशि के दुरुपयोग तथा मिशन की सम्पत्ति के फर्जीवाड़े में जेल की हवा खा रहे पूर्व बिशप पीसी सिंह के घोटाले की परतें लगातार खुलती जा रही हैं। नया खुलासा ये है कि पूर्व बिशप ने भोपाल डिओसेस के अंतर्गत आने वाले नीमच स्थित स्कूल की जमीन अपने ट्रस्ट के नाम करवाई थी।
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू के डीएसपी स्वर्ण सिंह धामी के अनुसार ने बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के सचिव नीरज डेविड से पूछताछ में पता चला था कि स्कूल की राशि से भोपाल बिशप मनोज शरण को दो महंगी कार उपहार में दी गई थीं। दोनों वाहन शैक्षणिक संस्थाओं की राशि से खरीदे गए थे। ईओडब्ल्यू ने शुक्रवार को भोपान बिशप मनोज शरण से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूर्व बिशप पीसी सिंह ने भोपाल डिओसेस के अंतर्गत आने वाले नीमच स्थित स्कूल की जमीन अपने ट्रस्ट के नाम करवाई थी। ईओडब्ल्यू ने गत दिवस सिवनी व दमोह में शासन से मान्यता प्राप्त मिशनरी स्कूल के प्राचार्यों से भी पूछताछ की थी। उन्होंने बताया था कि पूर्व बिशप शासन से मान्यता प्राप्त मिशनरी स्कूल से राशि लेता था। स्कूल के एकाउंटेंट को रिकॉर्ड के साथ तलब किया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम ने 8 सितंबर को तत्कालीन बिशप पीसी सिंह के नेपियर टाउन स्थित कार्यालय तथा घर में दबिश दी थी। इस दौरान 80 लाख का सोना, 1 करोड़ 65 लाख रुपये नगद, 48 बैंक खाते, 18352 यूएस डॉलर, 118 पांउड, 9 लग्जरी गाड़ियां, 17 संपत्तियों के दस्तावेज मिले थे। दबिश के दौरान पीसी सिंह देश के बाहर था। ईओडब्ल्यू ने उसे नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। पीसी सिंह के परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक में साढ़े 6 करोड़ रुपये जमा थे। इसके अलावा पीसी सिंह ने मिशन कम्पाउण्ड स्थित बेशकीमती जमीन खुद के नाम आधे दामों में खरीदी थी। बिशप रहते हुए पीसी सिंह ने जमीन बेची और क्रेता के तौर पर स्वयं खरीद ली थी। पीसी सिंह के खिलाफ देशभर के अलग-अलग राज्यों में 60 मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed