फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Patwari and his assistant caught taking bribe of Rs 20,000

Jabalpur: पटवारी व उसका सहायक 20000 की रिश्वत लेते पकड़ाए, कृषि भूमि के सीमांकन कराने के बदले मांगी थी घूस

Thu, 30 May 2024 10:08 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 10:08 PM IST
सार

जबलपुर के शहपुरा में गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने एक कम्प्यूटर सेंटर में दबिश देकर सौरभ अग्रवाल नामक युवक को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। 

विज्ञापन
Jabalpur: Patwari and his assistant caught taking bribe of Rs 20,000
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के शहपुरा में गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने एक कम्प्यूटर सेंटर में दबिश देकर सौरभ अग्रवाल नामक युवक को बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी सौरभ अग्रवाल द्वारा यह रिश्वत शहपुरा के पटवारी अमित दुबे के कहने पर ली जा रही थी। पुलिस ने पटवारी व उसके सहायक सौरभ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्राम मनखेड़ी तहसील शहपुरा निवासी अर्जुन पिता पुरुषोत्तम साहू (40) ने अपनी मां ओमकारी बाई व पिता पुरुषोत्तम साहू के नाम की कृषि भूमि के सीमांकन कराने, नक्शा बटांक व ईटीसी मशीन से नाप कराने के लिए आवेदन दिया था। जिस पर पटवारी अमित दुबे ने अर्जुन साहू से इस काम के बदले तीस हजार रुपए रिश्वत की मांग की। अर्जुन ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में की। इसके बाद गुरुवार को पीड़ित योजनाबद्व तरीके से पटवारी अमित दुबे के पास पहुंचा और रिश्वत की राशि दी, तो पटवारी ने उक्त रिश्वत सौरभ पिता मनोज अग्रवाल (38) को उसके अग्रवाल कम्प्यूटर सेंटर में देने के लिए कहा। अर्जुन ने कम्प्यूटर सेंटर पहुंचकर जैसे ही सौरभ को रिश्वत की राशि बीस हजार रुपए दी, तभी लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरवड़े, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार दीवान एवं पांच अन्य सदस्यों ने दबिश देकर सौरभ अग्रवाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ में सौरभ ने कहा कि वह पटवारी अमित दुबे के कहने पर उक्त रुपया ले रहा था। जो बाद में अमित दुबे को दे देता। इसके बाद लोकायुक्त टीम दोनों के खिलाफ  कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed