फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: One dead due to suspicious explosion in scrap warehouse, military scrap came from Chhattisgarh

Jabalpur: कबाड़ गोदाम में संदिग्ध धमाके से एक की मौत, छत्तीसगढ़ से आया था मिलिट्री का स्क्रैप

Thu, 18 Jul 2024 08:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 08:17 PM IST
सार

अधारताल इंडस्ट्री एरिया में सुनील जैन का स्क्रैप यार्ड स्थित है। इसमें गत रात छत्तीसगढ़ से मिलिट्री की कंटेनर पेटियों का स्क्रैप को लेकर ट्रक पहुंचा था। ट्रक से स्क्रैप खाली करने के दौरान ब्लास्ट हो गया। घटना में राजा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Jabalpur: One dead due to suspicious explosion in scrap warehouse, military scrap came from Chhattisgarh
जबलपुर में कबाड़ गोदाम में धमाके की जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर के अधारताल इंडस्ट्री एरिया में गुरुवार दोपहर एक कबाड़खाने में विस्फोट की खबर से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। संदिग्ध ब्लास्ट छत्तीसगढ़ से आई मिलिट्री के कंटेनर पेटी में हुआ है। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस तथा आयुध निर्माणी खमरिया की बीडीएस की टीम ने घटनास्थल में जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने स्क्रैप यार्ड को संचालक को अभिरक्षा में लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्राप्त सिंह के अनुसार अधारताल इंडस्ट्री एरिया में सुनील जैन का स्क्रैप यार्ड स्थित है। स्क्रैप यार्ड में गत रात छत्तीसगढ़ से मिलिट्री की कंटेनर पेटियों का स्क्रैप को लेकर ट्रक पहुंचा था। ट्रक से स्क्रैप खाली करने के दौरान संदिग्ध ब्लास्ट होने से राजा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। स्क्रैप यार्ड संचालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर आईजी अनिल कुशवाहा तथा डीआईजी टी के विद्यार्थी घटनास्थल में पहुंच गए थे।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे के अनुसार ब्लास्ट संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस स्थान पर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है वहां लगा बल्ब तक नहीं टूटा है। आर्मी की कनेटर पेटी में ब्लास्ट आश्चर्यजनक है। पुलिस तथा ओएफके की बीडीएस टीम ने घटनास्थल में पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है। मृत व्यक्ति घमापुर क्षेत्र का निवासी है और कुछ समय पहले से स्क्रैप यार्ड में काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि छत्तीसगढ़ निवासी आयन नामक व्यक्ति ने स्क्रैप यार्ड संचालक ने कबाड खरीदा है। स्क्रैप यार्ड को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि खजरी खिरिया वायपास में हिस्ट्रीशीटर बदमाश शमीम कबाड़ी के गोदाम में 25 अप्रैल को भीषण विस्फोट के बाद यह दूसरा हादसा है। शमीम के यहां हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने शहर भर के कबाड़ियों के यहां रेड मारते हुए जांच पड़ताल की थी। घटना के बाद से शमीम कबाड़ी फरार है और पुलिस अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed