{"_id":"64469188ee5c96f2bc0a2528","slug":"jabalpur-news-paralyzed-elderly-woman-sleeping-in-house-died-due-to-fire-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: आग लगने से घर में सो रही लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला की मौत, रजा चौक की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: आग लगने से घर में सो रही लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला की मौत, रजा चौक की घटना
Mon, 24 Apr 2023 07:56 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 24 Apr 2023 07:56 PM IST
सार
जबलपुर जिले में आग लगने से घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला लकवाग्रस्त थी। यह घटना गोहलपुर थाना एरिया के तहत आने वाले रजा चौक की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर में गोहलपुर थानान्तर्गत रजा चौक स्थित मकान के कमरे में आग लग गई। इस घटना में कमरे में सो रही बुजुर्ग लकवाग्रस्त महिला की मौत हो गई। आग लगने का कारण मच्छर मार अगरबत्ती या शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजा चौक निवासी रसूल खान की मां सितारा बेगम उम्र 69 साल लकवाग्रस्त थी। वह रविवार की दरम्यानी रात अपने कमरे में सो रही थी, जिसमें कपड़े रखे हुए थे। तड़के लगभग सवा चार बजे कमरे में आग लग गई। आग ने कुछ देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर में धुंआ भरने लगा, जिसके कारण दूसरे कमरों में सो रहे परिवार के अन्य सदस्य भी उठ गए।
विज्ञापन
परिजनों ने अपने स्तर पर आग पर काबू प्राप्त करने के साथ ही दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू प्राप्त किया। इस घटना में बुजुर्ग की जलने से मौत हो गई। महिला के कमरे में आग बुझाने के लिए मच्छर मारने अगरबत्ती लगाई गई थी। इसके अलावा कमरे में लगा पंखा भी चली अवस्था में मिला। इसके कारण यह स्पस्ष्ट नहीं हो पाया कि आग शार्ट-सर्किट से लगा या अगरबत्ती से।
विज्ञापन
