{"_id":"6628a2e3d0b2fb55d104cf34","slug":"jabalpur-news-no-clue-found-of-two-youths-who-drowned-in-narmada-rescue-operation-continues-for-third-day-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: नर्मदा में डूबे दोनों युवकों का नहीं मिला सुराग, तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: नर्मदा में डूबे दोनों युवकों का नहीं मिला सुराग, तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Wed, 24 Apr 2024 11:43 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:43 AM IST
सार
Jabalpur Crime News: एसडीआरएफ की टीम सोमवार से दोनों युवकों की तलाश कर रही है। कल देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम को सफलता नहीं मिली। आज फिर युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नर्मदा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे दो युवकों का सुराग दूसरे दिन भी नहीं लग सका है। एसडीआरएफ की टीम गहरे पानी में दोनों युवकों की तलाश करती रही लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। आज बुधवार को भी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
MPBSE MP Board Result 2024 Live: 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज, सबसे पहले देखें अमर उजाला पर
विज्ञापन
ग्वारीघाट थाना प्रभारी सत्तु राम मरावी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर सदर निवासी नित्तू कुरीर उम्र 25 साल, अजय पासी उम्र 35, सनी कुरीर उम्र 28 साल ऑटो से नर्मदा स्नान करने गौरीघाट पहुंचे थे। दोपहर लगभग दो बजे तीनों लहरी घाट में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान नित्तू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जिसे बचाने सनी-अजय भी गहरे पानी में चले गए। स्थानीय गोताखोरों ने जब तीनों को डूबता देखा तो वह बचाने के लिए नदी में कूदे। गोताखोर सनी को बचाकर बाहर ले आए, लेकिन अजय और नित्तू का पानी के बहाव के साथ बह गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल में पहुंच दोनों युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली। आज फिर युवकों की तलाश की जा रही है।
