{"_id":"67e6556a28a58402360dc739","slug":"jabalpur-news-ncert-and-cbse-course-books-are-available-in-the-book-fair-crowd-of-parents-gathered-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: पुस्तक मेले में मिल रही हैं एनसीईआरटी तथा सीबीएससी कोर्स की किताबें, अभिभावकों की भीड़ उमड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: पुस्तक मेले में मिल रही हैं एनसीईआरटी तथा सीबीएससी कोर्स की किताबें, अभिभावकों की भीड़ उमड़ी
Fri, 28 Mar 2025 01:23 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:23 PM IST
सार
स्कूली छात्रों को उचित दामों में कॉपी-किताब और अन्य सामान दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने पुस्तक मेले का आयोजन किया है। दस दिनों तक चलने वाले इस मेले में एनसीईआरटी तथा सीबीएससी कोर्स के संचालित स्कूलों की किताबें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूली छात्र-छात्राओं को उचित दाम में कॉपी-किताबें मिल सकें इस उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। दस दिवसीय इस पुस्तक मेले में बड़ी संख्या में अभिभावकों की भीड़ उमड़ रही है। पुस्तक मेले में यूनिफार्म, कॉपी-किताब तथा स्टेशनरी समान डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा लगाए गए पुस्तक मेले में 57 दुकानें लगी हैं, जिसमें एनसीईआरटी तथा सीबीएससी कोर्स के संचालित स्कूलों की किताबें उपलब्ध हैं। निजी स्कूल तथा पुस्तक विक्रेता की मोनोपॉली तोड़ने में पुस्तक मेला कारगर साबित हो रहा है। इस पुस्तक मेले का आयोजन 25 मार्च से 5 अप्रैल तक किया जा रहा है। पुस्तक मेले में कॉपी-किताबें खरीदने के लिए डिस्काउंट के साथ उचित दाम में सामग्री मिलने के कारण लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jabalpur News: हाईकोर्ट ने स्कूलों के रजिस्टर्ड किरायानामा की शर्त पर लगाई रोक, राज्य शासन से मांगा जवाब
केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र राजवीर सिंह के पिता राजेश्वर सिंह ने बताया कि मेले में उचित दाम में सामग्री मिल रही है। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन द्वारा बताई गई दुकान से ही कॉपी-किताब खरीदने की बंदिश से अभिभावकों को राह मिली है। अभिभावक अमित नामदेव ने बताया कि पहले बच्चों की कॉपी-किताबें की खरीदने में घर का बजट गड़बड़ा जाता था। पुस्तक मेला के आयोजन से इसमें राहत मिली है। प्रशासन ने पुस्तक मेले का आयोजन कर मनमानी कीमत वसूलने वाले दुकानदारों की नाक में नकेल कसने का काम किया है।
