फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Jabalpur Collector's son Amul Saxena dies in Delhi

Jabalpur News: जबलपुर कलेक्टर के बेटे का दिल्ली में निधन, हीट स्ट्रोक या हार्ट अटैक हो सकता है मौत का कारण

Mon, 03 Jun 2024 01:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 03 Jun 2024 01:19 PM IST
सार

अमोल दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उनके केयरटेकर ने बताया कि उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। आशंका जताई जा रही है कि वो हीटस्ट्रोक का शिकार हुए थे।

विज्ञापन
Jabalpur News: Jabalpur Collector's son Amul Saxena dies in Delhi
अमोल सक्सेना का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को उसकी तबीयत खराब हो गई थी। हालत गंभीर होने कारण रविवार सुबह उसे एम्स में भर्ती कराया गया। दिल्ली में कल पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस से जबलपुर लाया जाएगा। कल जबलपुर में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार को अमोल सक्सेना की तबीयत ठीक नहीं थी। उनके केयरटेकर ने बताया कि उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। उनको रविवार सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान निधन हो गया। आशंका जताई जा रही है कि हीटस्ट्रोक या हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है। पोस्टामार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि मौत की असल वजह क्या है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना जी के युवा और होनहार पुत्र अमोल सक्सेना जी के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं मध्यप्रदेश शासन की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ।।ॐ शांति।।"


राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा ने दुख जताते हुए लिखा, "कलेक्टर जबलपुर दीपक सक्सेना जी के 21 वर्षीय पुत्र का हीट स्ट्रोक से आकस्मिक निधन की दुखत खबर अत्यंत दर्दनाक है। दीपक जी और परिवार की इस दुख की घड़ी में हमारी दिली संवेदनाएं। ईश्वर समस्त परिवार को इस दुखत क्षण में हिम्मत और शक्ति दे और दिवंगत मासूम आत्मा को शांति प्रदान करे।" 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लिखा, "जबलपुर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के युवा पुत्र श्री अमोल सक्सेना के असामयिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर अमोल बेटे को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed