फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Firing on the operator of a car washing center in broad daylight in Sanjay Nagar

Jabalpur News: संजय नगर में दिन दहाड़े धांय-धांय, कार वॉशिंग सेंटर के संचालक पर किए गए तीन फायर

Sun, 30 Jun 2024 04:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 30 Jun 2024 04:02 PM IST
सार

बदमाशों ने वाशिंग सेंटर के सामने पहुंचते ही गोलू पर तीन फायर किए। कार के पीछे छिप जाने के कारण गोलियां गोलू को नहीं लगीं। पुलिस ने युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Jabalpur News: Firing on the operator of a car washing center in broad daylight in Sanjay Nagar
कार सेंटर संचालक पर फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधारताल थाना अंतर्गत संजय नगर शनिवार की दोपहर गोलियों की आवाज से दहल उठा। कार वॉशिंग सेंटर के संचालक पर तीन फरार किए गए। गनीमत रही कि फायर की गई तीनों गोलियां युवक को नहीं लगीं। फायर करने के बाद आरोपी स्कूटर पर सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन


अधारताल थाना प्रभारी चंद्रकांत झा से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलू यादव नामक युवक का संजय नगर में कार वाशिंग सेंटर है। युवक अपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हैं। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक अन्य आपराधिक प्रवृत्ति के युवक सोना चूहा से उसकी रंजिश चल रही थी। 
विज्ञापन


युवक दोपहर लगभग डेढ़ बजे अपने वाशिंग सेंटर में बैठा हुआ था। तभी एक्टिवा गाड़ी में सोनू चूहा और उसका एक अन्य साथी आया। वाशिंग सेंटर के सामने पहुंचते हुए उन्होंने गोलू पर तीन फायर किये। कार के पीछे छिप जाने के कारण गोलियां गोलू को नहीं लगीं। फायरिंग करने के बाद दोनों युवक एक्टिवा में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से खाली गोली के खोखे बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed