फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: JE arrested for taking bribe of Rs 10,000

Jabalpur: दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ जेई, बिजली चोरी का केस रफा-दफा करने के नाम पर मांग रहा था रुपये

Wed, 29 May 2024 10:02 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 29 May 2024 10:02 PM IST
सार

लोकायुक्त की टीम ने बिजली विभाग के जेई को दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसने बिजली चोरी का केस रफादफा करने के नाम पर बीस हजार रुपये मांगे थे। 

विज्ञापन
Jabalpur: JE arrested for taking bribe of Rs 10,000
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने नरसिंहपुर में विद्युत विभाग में पदस्थ जूनियर इंजीनियर को दस हजार रुपये की रिश्वत देते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त ने आरोपी उपयंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के अनुसार नरसिंहपुर निवासी किसान केदार पटेल के खेत में लगे दो विद्युत कनेक्शन की जांच करने के लिए जूनियर इंजीनियर नागेन्द्र सिंह अपने स्टाफ के साथ पहुंचे थे। जांच के बाद उन्होंने बिजली चोरी का केस बना दिया। इस केस को रफा दफा करने के लिए नागेन्द्र सिंह 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे। इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त विभाग से की थी।
विज्ञापन


रिश्वत की पहली किस्त लेकर किसान बुधवार को नरसिंहपुर विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचा था। जैसे ही जेई नागेन्द्र सिंह ने रिश्वत की रकम ली वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed