फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur IIITDM MMS Kand On behest of her lover student made videos of girls bathing dirty work

IIITDM MMS Kand: इश्क में नहाती लड़कियों के बना रही थी अश्लील वीडियो...फिर भेजती थी बॉयफ्रेंड के पास दिल्ली

Mon, 05 May 2025 05:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 May 2025 05:59 PM IST
सार

Jabalpur IIITDM MMS Kand  News: जबलपुर के इस संस्थान की गिनती देश के नामचीन ट्रिपल आईटी संस्थानों में होती है। ऐसे में यहां MMS कांड सामने आने से हड़कंप मच गया है। पूछताछ में आरोपी छात्रा ने दिल्ली में मौजूद अपने बॉयफ्रेंड को आपत्तिजनक वीडियो भेजने की बात कबूली है।

विज्ञापन
Jabalpur IIITDM MMS Kand On behest of her lover student made videos of girls bathing dirty work
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉयफ्रेंड के कहने पर आईआईआईटीडीएम में पढ़ने वाली सेकेंड ईयर की छात्रा, उसी हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की बाथरूम में छुपकर अश्लील वीडियो बना रही थी। पीड़िता छात्रा द्वारा छात्रा को वीडियो बनाते हुए देख लिया गया। उसके बाद मामला कॉलेज प्रबंधन से होते हुए पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी छात्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छात्रा ने बताया कि दिल्ली निवासी बॉयफ्रेंड और उसने सनसनीखेज नया करने का निर्णय लिया था। इसलिए साथी छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे भेजती थी।

विज्ञापन


सीएसपी रांझी सतीश कुमार साहू ने बताया कि पीड़िता छात्रा की शिकायत पर आरोपी छात्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अभिरक्षा में लिया है। उससे अश्लील एमएमएस बनाने तथा बॉयफ्रेंड से भेजने के संबंध में पूछताछ जारी है। खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि आरोपी सेकेंड ईयर की छात्रा है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से दिसंबर माह में उसकी दोस्ती दिल्ली निवासी युवक से हुई थी। जो कॉलेज का छात्र है और दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गयी। दोनों ने कुछ नया और सनसनी करने का निर्णय लिया था, जिसके कारण वह हॉस्टल में रहने वाली साथी छात्रा की बाथरूम में नहाते समय वीडियो बना रही थी। छात्रा के मोबाइल को जब्त करने हुए उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले की घटना को लेकर बजरंग दल-विहिप ने लगाए पोस्टर, उठाई ये मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राएं पहुंची थाने
बता दें कि जबलपुर आईआईआईटीडीएम में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं सोमवार सुबह बड़ी संख्या में खमरिया थानान्तर्गत डुमना पुलिस चौकी में पहुंची। उनका आरोप था कि हॉस्टल की एक छात्रा पर साथ में रहने वाली अन्य छात्राओं का बाथरूम में चुपके से अश्लील वीडियो बनाकर दिल्ली निवासी अपने बॉयफ्रेंड को भेजती है। छात्रा विगत दो साल से ऐसा कर रही है। कॉलेज में पढने वाली छात्रा ने बताया कि रविवार को हॉस्टल के बाथरूम में स्नान कर रही छात्रा की सेकेंड ईयर में पढ़ने वाली एक छात्रा की छुपकर वीडियो बना रही थी। छात्रा दूसरे बाथरूम में नल के पाइप पर खड़े होकर ऊपर से वीडियो बना रही थी।

यह भी पढ़ें: फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए करना पड़ रहा एक से डेढ़ साल तक इंतजार, ABVP ने किया प्रदर्शन

वीडियो बनाते हुए नहाती छात्रा ने देखा

इसी दौरान पीड़िता की नजर वीडियो बनाने वाली छात्रा पर पड़ी, जिसकी शिकायत उसने कॉलेज तथा हॉस्टल प्रबंधन को दी। छात्रा के द्वारा विगत दो साल से हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के वीडियो बना रही है। वह अश्लील वीडियो दिल्ली निवासी अपने बॉयफ्रेंड को भेजती है, जिसके बाद रिपोर्ट लिखवाने डुमना चौकी आए हैं। छात्रा के मुताबिक, हमें बताया गया है कि रिपोर्ट खमरिया थाने में दर्ज होगी। वीआईपी ड्यूटी होने के कारण महिला पुलिस अधिकारी ने दोपहर एक बजे के बाद एफआईआर दर्ज करने खमरिया थाने बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed