फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur: Hot oil thrown at tea-samosa vendor, threatened to kill, one accused arrested

जबलपुर: चाय-समोसे का ठेला लगाने वाले पर गर्म तेल फेंका, जान से मारने की धमकी दी, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 May 2022 03:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 02 May 2022 03:11 PM IST
सार

जबलपुर में चाय-समोसे का ठेला लगाने वाले शख्स पर दो युवकों ने हमला कर दिया। नाराज दोनों युवक उसके साथ मारपीट करने लगे और उस पर गर्म तेल उड़ेल दिया। हमले में युवक बुरी तरह से झुलस गया है।

विज्ञापन
Jabalpur: Hot oil thrown at tea-samosa vendor, threatened to kill, one accused arrested
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर में चाय-समोसे का ठेला लगाने वाले शख्स पर दो युवकों ने हमला कर दिया। घटना रविवार शाम की है दो युवक रेहड़ी वाले से उसकी बहन के बारे में जानकारी मांग रहे थे, जिस पर समोसे वाले ने जानकारी न होने की बात कही। इस बात से नाराज दोनों युवक उसके साथ मारपीट करने लगे और उस पर गर्म तेल उड़ेल दिया। हमले में युवक बुरी तरह से झुलस गया है। आस पास के लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया, जबकि मुख्य आरोपी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उचेहरा थानान्तर्गत कटरा मोहल्ला निवासी शिव कुमार अवधिया पिता लखनलाल अवधिया 29 वर्ष बउली चौराहे में एसबीआई बैंक के पास चाय-समोसे का ठेला लगाता है। रविवार को शिव कुमार ठेले पर सामान बेच रहा था। शाम तकरीबन साढे 5:00 बजे के जबलपुर निवासी राजकुमार जायसवाल अपने एक साथी के साथ आया। राजकुमार ने शिव कुमार से उसकी बड़ी बहन के बारे में पूछताछ करते हुए जानना चाहा कि वह इन दिनों कहां है और किसके साथ है? शिव कुमार ने मामले में अनभिज्ञता जाहिर की तो राजकुमार ने गाली-गलौज कर धमकाते हुए कहा कि बहन के बारे में जानकारी दो, नहीं तो जान से मार दूंगा। इतना कहने के बाद राजकुमार ने भट्ठी में चढ़ी कड़ाही उठाकर खौलता हुआ तेल शिव कुमार के ऊपर फेंक दिया। गर्म तेल पड़ते ही शिवकुमार चीखने लगा। आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए। स्थानीय लोगों ने कड़ाही उठाकर खौलता हुआ तेल फेंकने वाले एक आरोपी को धर दबोचा। 
विज्ञापन


मौजूद लोगों ने डॉयल 100 को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मदद से घायल शिव कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। घायल फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
उचेहरा पुलिस ने बताया कि ठेला लगाकर चाय- समोसा बनाकर बेचने वाले शिव कुमार की बहन का विवाह कई साल पहले हुआ। विवाह के कुछ समय बाद शिव कुमार की बहन ने पति को छोड़ दिया। पहले पति को छोड़कर वह मायके में रहने लगी। काफी समय तक मायके में रहने के बाद शिव कुमार की बहन का सम्पर्क जबलपुर निवासी राजकुमार जायसवाल से हुआ। शिव कुमार की बहन ने राजकुमार से दूसरा विवाह रचा लिया, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उसने राजकुमार को भी छोड़ दिया और एक अन्य परिचित के सम्पर्क में आ गई। बताया जा रहा है कि युवती इन दिनों रीवा में किसी नए परिचित के साथ रह रही है। मुख्य आरोपी राजकुमार अपनी कथित पत्नी को तलाशते हुए रविवार को अपने एक साथी के साथ उचेहरा आया था। उसी ने शिव कुमार से अपनी कथित पत्नी के संबंध में जानकारी मांगी थी, लेकिन जानकारी न मिलने पर उसने उस पर हमला कर दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed