फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur High Court Provisional degree fee is 4800 US dollars High Court issued notice sought answers

Jabalpur High Court: प्रोविजनल डिग्री की फीस 48 सौ US डॉलर, हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Thu, 13 Jul 2023 10:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 10:02 PM IST
सार

Jabalpur High Court: मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी द्वारा एमबीबीएस की प्रोविजनल डिग्री के लिए 48 सौ यूएस डॉलर फीस लिए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रवि विजय कुमार मलिमठ तथा जस्टिस विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने आवेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Jabalpur High Court Provisional degree fee is 4800 US dollars High Court issued notice sought answers
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : Social Media

विस्तार

एमपी मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी की ओर से एमबीबीएस की प्रोविजनल डिग्री के लिए 48 सौ यूएस डॉलर फीस लिए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता युध्दवीर सिंह सहित अन्य आठ डॉक्टरों की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि उन्हें एनआरआई कोटे के तहत प्राईवेट कॉलेजों में दाखिला मिला था।

विज्ञापन


उनका एमबीबीएस कोर्स साल 2021 में पूर्व हो गया था तथा इंटरशीप साल 2023 में पूर्ण हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रोविजनल डिग्री के लिए मेडिकल यूनिवर्सिटी में आदेवन दायर किया गया था। मेडिकल यूनिवर्सिटी प्रोविजनल डिग्री जारी करने के लिए 48 सौ यूएस डॉलर यानि लगभग तीन लाख 84 हजार रुपये फीस मांग रही है।
विज्ञापन


नियमानुसार प्रोविजनल डिग्री की फीस मात्र 75 रुपये है। याचिका में प्रमुख सचिव व डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन तथा मेडिकल यूनिवर्सिटी को अनावेदक बनाया था। सुनवाई के बाद युगलपीठ ने अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता आदित्य संघी ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed